Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा को लेकर ये क्या बोल गए विक्रम राठौर, कहा- वे कभी अपने गेम प्लान…

Vikram Rathour and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathour) ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ करते हुए हाल में ही बड़ा बयान दिया है। विक्रम ने कहा है कि रोहित एक बार को टाॅस के समय गेंदबाजी चुननी या बल्लेबाजी चुननी है, भूल सकते हैं, लेकिन कभी भी अपने गेम प्लान नहीं भूलते।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी, लेकिन फाइनल नहीं जीत पाई। हालांकि, इसके बाद भारत ने हाल में ही समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 को रोहित की कप्तानी में जीता था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल से आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया था।

रोहित शर्मा को लेकर विक्रम राठौर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही विक्रम राठौर ने ‘Find a Way with Taruwar Kohli पाॅडकास्ट पर कहा- वह (रोहित) भूल सकता है कि उसने टॉस के समय बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वह टीम बस में अपना फोन और आईपैड भूल सकता, लेकिन वह अपना गेम प्लान कभी नहीं भूलता। वह इसमें बहुत चालाक है और बहुत चतुर रणनीतिज्ञ है।

विक्रम ने आगे कहा- वह एक खिलाड़ी के कप्तान हैं। वह खिलाड़ियों के साथ निवेशित हैं। मैंने कभी ऐसा कप्तान नहीं देखा जो टीम मीटिंग और रणनीतियों में इतना निवेशित हो। वह टीम की रणनीति पर काफी समय बिताते हैं।

वह गेंदबाजों की मीटिंग और बल्लेबाजों की मीटिंग का हिस्सा बनते हैं। वह (रोहित) बल्लेबाज और गेंदबाज के साथ बैठकर यह सोचने की कोशिश करते हैं, वे क्या सोच रहे हैं। वह टीम के खिलाड़ियों के साथ खासा वक्त गुजारते हैं।

दूसरी ओर, आपको रोहित के बारे में बताएं तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, उन्होंने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। हालांकि, अब वह अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं?

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...