
SL vs IND (Photo Source: Getty Images)
1) IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को हराया, लगातार दूसरे मैच में ऑलआउट हुई रोहित शर्मा की टीम
श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 32 रनों से हरा दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मैच में जीत हासिल करके श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम स्पिनर जेफरी वैंडर्से के आगे टिक नहीं सकी और 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से जेफरी वैंडर्से ने 6 विकेट झटके। कप्तान चरिथ असलंका ने तीन विकेट चटकाए। पहले वनडे में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 230 रन पर सिमट गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
2) Jeffrey Vandersay ने दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी लाइनअप को किया पूरी तरह से तहस-नहस, POTM अवार्ड किया अपने नाम
आज यानी 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर Jeffrey Vandersay ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट झटके। Jeffrey Vandersay की फिरकी के आगे भारत के किसी भी बल्लेबाज की एक ना चली। Jeffrey Vandersay की इसी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

