Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त में Sanju Samson ने काटी पूरी मौज, नई-नई जगह घूमने गया ये खिलाड़ी हर रोज

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

Sanju Samson के लिए लंका दौरा किसी बुरे सपने जैसा था, जिसके बाद इस खिलाड़ी को एक अच्छे ब्रेक की जरूरत थी। ऐसे में संजू कुछ दिन के लिए क्रिकेट से दूर रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ समय बिताया और अब सोशल मीडिया पर अगस्त महीने की कुछ खास पल फैन्स के संग शेयर किए हैं।

Sanju Samson को ज्यादा मौके टी20 में मिले हैं

वैसे तो Sanju Samson ने टीम इंडिया से अपना डेब्यू 2015 में कर लिया था, लेकिन 9 साल बाद भी इस खिलाड़ी के खाते में ज्यादा मुकाबले नहीं है। संजू ने अभी तक भारतीय टीम से सिर्फ 16 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। तो टीम इंडिया से खिलाड़ी 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है और सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं उन्होंने इस प्रारूप में। फैन्स की माने तो संजू के साथ हमेशा गलत होता है और उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं दिए जाते टीम इंडिया से।

Sanju Samson ने अगस्त महीने का दिखाया नजारा

*Sanju Samson ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है।
*इस पोस्ट में संजू की कुछ वीडियो हैं और कुछ  खास तस्वीरें शामिल है।
*तस्वीरों में वाइफ और  दोस्त के साथ दिखे संजू, वीडियो में लगा रहे थे दौड़।
*एक तरह से संजू ने अगस्त महीने के खास पल शेयर किए हैं फैन्स के संग।

आपने नहीं देखा क्या Sanju Samson का ये पोस्ट?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

संजू की वाइफ ने पोस्ट की थी एक खास रील वीडियो

हाल ही में Sanju Samson की वाइफ Charulatha ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक खास रील वीडियो शेयर की थी, जो काफी ज्यादा वायरल भी हुई थी। जहां इस वीडियो में संजू वाइफ Charulatha को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे थे। वहीं ये वीडियो Eiffel Tower के सामने शूट किया गया था, जिसके कारण ये और भी खास बन गया था। जब भी संजू का वाइफ के साथ कोई भी पोस्ट आता है, वो हद से ज्यादा ही वायरल होता है।

Charulatha की उस वायरल रील पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu (@charulatha_remesh)

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...