
Rohit Sharma. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि अगर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा का नाम शामिल किया जाता है तो यह नीलामी और भी रोमांचक हो जाएगी। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग के गवर्निंग काउंसिल ने आगामी सीजन को लेकर कई नए नियम लागू किए हैं। एक नियम यह भी है कि सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 कैप्ड और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती हैं।
पिछले काफी समय से इस चीज को लेकर तमाम लोग अपना पक्ष रख रहे हैं कि क्या आईपीएल के आगामी सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम में ही बने रहेंगे या उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया जाएगा। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था। यही नहीं उन्होंने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था। इसके बाद ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थी कि रोहित शर्मा टीम के इस फैसले से नाखुश थे।
अब इसी को लेकर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। हरभजन सिंह के मुताबिक अगर रोहित शर्मा का नाम नीलामी में शामिल किया जाता है तो सभी टीमें उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल जरूर करना चाहेंगी।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘यह देखना सच में मजेदार होगा कि क्या उन्हें रिटेन किया जाता है या नहीं। अगर ऑक्शन पूल में उनका नाम भी शामिल होता है तो यह देखना सच में रोमांचक होगा कि कौनसी टीम उन पर बोली लगाती है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसी कई टीमें होंगी जो उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल जरूर करना चाहेंगी।’
भले ही रोहित शर्मा की उम्र 37 साल हो गई है लेकिन अभी भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है: हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, ‘रोहित शर्मा काफी अच्छे लीडर और खिलाड़ी हैं। वो टॉप क्वालिटी के खिलाड़ी हैं और कप्तान भी है। उन्होंने खुद को मैच विनर भी कई बार साबित किया है। 37 साल की उम्र में भी अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है। अगर नीलामी में रोहित का नाम आता है तो उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है। यह ऑक्शन सच में बेहतरीन होने वाला है।’
बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। यही नहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार जीता है। अब देखना यह है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले रोहित शर्मा को लेकर क्या फैसला लेती है?
IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ
16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs WI: भारत को सीरीज जीतने के लिए बदलनी होगी रणनीति, आखिरी टी20 में जरूरी हैं ये 3 बदलाव

