Skip to main content

ताजा खबर

30 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image credit Twitter – X)

1. IPL 2026: आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास की घोषणा की, 2026 में KKR के साथ पावर कोच के तौर पर जुड़ेंगे

IPL 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के मशहूर ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का ऐलान किया है। रसल ने IPL में 13 सीजन खेले और अपनी धाकड़ बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते रहे। रसल ने कहा कि अब वे IPL में खिलाड़ी के रूप में नहीं खेलेंगे, लेकिन 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में पावर कोच की भूमिका निभाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2. IND vs SA 2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, शाहिद अफरीदी को पछाड़ बने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने रविवार को रांची में शानदार अंदाज में वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में तीन जोरदार छक्के लगाकर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

38 साल के रोहित ने साउथ अफ्रीका के ऑफ-स्पिनर प्रेनालेन सुब्रयान की गेंद पर काउ कॉर्नर पर जोरदार स्लॉग-स्वीप मारकर अपना 350वां वनडे छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर यही शॉट दोहराया और अफरीदी के 100 कम पारियों में 351 छक्के लगाने की बराबरी कर ली। (पढ़ें पूरी खबर)

3. IND vs SA 2025, 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने रविवार को रांची में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत रविवार को रांची में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मेजबान टीम प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से शर्मनाक व्हाइट वॉश का सामना करने के बाद इस सीरीज में आ रही है। इस सीरीज में, भारत की कप्तानी केएल राहुल करेंगे क्योंकि कप्तान शुभमन गिल को पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में भयानक चोट लगी थी और वह बाहर हो गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IND vs SA: ‘रोहित-विराट के खेलने से अलग एनर्जी आती है’ पहले वनडे से बोले पहले बोले टेम्बा बावुमा

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के मैदान में लौटने से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली ODI सीरीज में ऊर्जा और रोमांच काफी बढ़ जाएगा। पहला ODI 30 नवंबर, रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया, जो ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है।

बावुमा ने कहा कि भारतीय दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि दो महान खिलाड़ी रोहित और कोहली काफी समय बाद फिर से भारतीय जमीन पर खेलेंगे। उन्होंने कहा – स्थानीय फैंस के लिए यह काफी रोमांचक है। दो महान खिलाड़ी जब मैदान में होते हैं तो माहौल और ऊर्जा बिल्कुल बदल जाती है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. “ये तो हमारा दोस्त है” रोहित शर्मा का मजेदार वीडियो रांची एयरपोर्ट से हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रांची एयरपोर्ट का है, जहां रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले के लिए पहुंचे थे। यह मैच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेला जाना है।

जब रोहित एयरपोर्ट पर आए, तो काफी सारे फैंस उन्हें देखने पहुंचे थे। सिक्योरिटी स्टाफ फैंस को रोहित से दूर रखने की कोशिश कर रहा था, ताकि ज्यादा भीड़ न हो। उसी समय पूर्व भारतीय खिलाड़ी शाहबाज़ नदीम रोहित को रिसीव करने आए।

जैसे ही शाहबाज रोहित के पास पहुंचे, सिक्योरिटी ने उन्हें भी रोकने की कोशिश की। इसे देखकर रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘अरे भाई, ये तो हमारा दोस्त है। ये तो हमारा देखभाल कर रहा है!’ यह बात सुनकर सभी लोग मुस्कुराने लगे। रोहित ने नदीम के कंधे पर हाथ रखा और दोनों साथ में एयरपोर्ट से बाहर चले गए। (पढ़ें पूरी खबर)

6. IND vs SA 2025: रांची में विराट कोहली का जलवा! सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, जड़ा 52वां वनडे शतक

भारत के सुपरस्टार विराट कोहली ने रविवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में रिकॉर्ड 52वीं वनडे सेंचुरी बनाकर 50 ओवर के इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दबदबा और बढ़ाया।

कोहली ने सिर्फ 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कोहली का यह 52वां वनडे शतक था, जो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाने के बाद इस फॉर्मेट में उनका पहला शतक था। (पढ़ें पूरी खबर)

7. WPL 2026: UP Warriorz ने शिखा पांडे को 2.4 करोड़ में खरीदा, लेकिन खेलना चाहती थीं दिल्ली कैपिटल्स

WPL 2026 की नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। नीलामी में UP Warriorz ने उन पर 2.4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। यह बोली इस सीजन की सबसे बड़े खरीद में से एक रही।

लेकिन शिखा पांडे ने खुलासा किया कि वो असल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के लिए खेलना चाहती थीं, क्योंकि उनका पहले से DC के साथ अच्छा अनुभव रहा है और वहां उनके कई भावनात्मक जुड़ाव हैं।

उन्होंने उम्मीद की थी कि दिल्ली उन पर बोली लगाएगी, लेकिन DC ने नीलामी में रुचि नहीं दिखाई, जिस कारण UP Warriorz और RCB के बीच तीखी बोली हुई। आखिर में UP Warriorz ने 2.4 करोड़ देकर बाजी जीत ली।

शिखा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कई टीमों ने उनकी मेहनत और अनुभव की कद्र की। अब वह नए सीजन में UP Warriorz के लिए अच्छा प्रदर्शन कर टीम को आगे ले जाने की कोशिश करेंगी। (पढ़ें पूरी खबर)

8. SA स्टार ऑल-राउंडर क्लो ट्रायोन ने रचाई सगाई, महिला साथी से किया जीवनभर साथ रहने का वादा

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑल-राउंडर क्लो ट्रायोन ने अपनी पार्टनर मिशेल नाटिवेल के साथ हाल ही में सगाई कर ली। क्लो ने सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह घुटनों पर बैठकर मिशेल को प्रपोज करते नजर आ रही हैं।

दोनों लंबे समय से एक रिलेशनशिप में थे और अब उन्होंने अपना रिश्ता आगे बढ़ाते हुए एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस तथा क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों की ओर से उन्हें ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं। मिशेल पेशे से कोरियोग्राफर और कंटेंट-क्रिएटर हैं, जबकि क्लो ट्रायोन मैदान पर एक दमदार ऑल-राउंडर के रूप में जानी जाती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

27 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के...

LSG vs KKR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 38वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, मुकाबला...

IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 38वां मैच खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर...

Video of the Day: मोहसिन खान का कहर, 5 विकेट लेकर KKR की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त

Mohsin Khan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मोहसिन खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले...