Skip to main content

ताजा खबर

“अगर वह अभी टेस्ट से संन्यास लेते हैं तो…”, विराट कोहली को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

“अगर वह अभी टेस्ट से संन्यास लेते हैं तो…”, विराट कोहली को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने पांच मैचों में 23.75 की औसत से सिर्फ 190 रन ही बनाए। उन्होंने पहले टेस्ट में शतक ठोका था, लेकिन फिर बाकी मैचों में टीम के लिए योगदान नहीं दे पाए।

विराट पूरी सीरीज में ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। वहीं, रिकी पोंटिंग ने उन्हें ब्रेक लेने तक का सुझाव दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान से ही विराट के टेस्ट से संन्यास लेने की खबरें उड़ रही थी।

इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने विराट के मौजूदा स्ट्रगल को लेकर बड़ा बयान दिया है। क्लार्क का कहना है कि अगर विराट अभी संन्यास की घोषणा करते हैं तो इससे केवल भारत को नुकसान होगा।

विराट कोहली वो प्लेयर है जो कल दोहरा शतक ठोक सकता है- माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क ने माना कि विराट कोहली ने भले ही हाल के समय में ज्यादा रन नहीं बनाए जितना वह चाहते थे, लेकिन खिलाड़ी में टैलेंट और इम्पैक्ट कूट-कूट कर भरा हुआ है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने Beyond23 Podcast पर बात करते हुए,

“यह विराट कोहली है! यह लड़का कल दोहरा शतक बना सकता है। वह इतना अच्छा खिलाड़ी है। यह लड़का खेल सकता है, उसे तब तक खेलना चाहिए जब तक वह थक न जाए। अगर वह अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेता है, तो केवल एक ही टीम हारेगी, वह है भारत।”

क्लार्क ने इस बात पर जोर दिया कि अगर विराट उनकी कप्तानी के अंडर खेलते तो वह बिना झिझक के उन्हें बैक करते और उन्हें टीम में रखने के लिए लड़ाई भी करते।

“अगर मैं किसी ऐसी टीम का कप्तान होता जिसमें विराट कोहली होते, भले ही मुझे पता है कि उन्होंने उतने रन नहीं बनाए जितने वे बनाना चाहते थे, फिर भी मैं उन्हें अपनी टीम में बनाए रखने के लिए लड़ रहा होता।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...