Skip to main content

ताजा खबर

अगर बाबर आजम को अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आना है तो उन्हें…: पाकिस्तानी कप्तान को लेकर शोएब मलिक ने रखा अपना पक्ष

अगर बाबर आजम को अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आना है तो उन्हें पाकिस्तानी कप्तान को लेकर शोएब मलिक ने रखा अपना पक्ष

Babar Azam & Shoaib Malik (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है। यही नहीं उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम बाबर आजम की कप्तानी में सुपर 8 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी।

अब बाबर आजम को पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। शोएब मलिक के मुताबिक बाबर आजम को अब कप्तानी से हट जाना चाहिए और अपनी बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहिए। उनके मुताबिक बाबर आजम को यह समझना चाहिए कि यह एक बुरा समय था जो अब निकल चुका है और आगे और भी अच्छे दिन आने बचें हैं।

शोएब मलिक ने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ‘जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं खासतौर पर जब आप उपमहाद्वीप के क्रिकेटर है। बाबर आजम को इस समय मजबूत बने रहना चाहिए। उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में ही खेलना चाहिए और कप्तानी से हट जाना चाहिए। यह मेरा मानना है। जब भी बाबर आजम एक खिलाड़ी के रूप में खेलते हैं वो टीम के लिए भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं। लेकिन मेरा मानना यही है कि उन्हें कप्तानी से दूर रहना चाहिए।’

पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर कप्तान के रूप में किसे नियुक्त किया जाना चाहिए?

शोएब मलिक का मानना है कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी फखर जमान को देनी चाहिए। उनके मुताबिक मॉडर्न डे का क्रिकेट काफी तेजी से खेला जा रहा है और फखर जमान यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।

शोएब मलिक ने आगे कहा कि, ‘अगर आज के आक्रामक क्रिकेट की बात की जाए तो फखर ज़मान को लिमिटेड ओवर टीम की कप्तानी देनी चाहिए क्योंकि उनके पास कप्तानी करने का नजरिया है।’

बता दें, बाबर आजम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने चार मैच में 40 के ऊपर के औसत और 101.66 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...