Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को ग्लोबल टी20 कनाडा 2024 खेलने के लिए एनओसी देने से इनकार किया

Shaheen Shah Afridi, Babar Azam And Mohammad Rizwan (Image Credit- Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी ग्लोबल टी20 कनाडा 2024 के लिए पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के अनापत्ति प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक का राष्ट्रीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है और यही वजह है कि वो इन तीनों ही खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञापन के जरिए कहा कि, ‘पीसीबी को आगामी ग्लोबल टी20 टूर्नामेंट के लिए बाबर, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी से अनापत्ति प्रमाण पत्र के अनुरोध मिले थे। बोर्ड ने बैठक के बाद यह फैसला लिया कि इन तीनों ही खिलाड़ियों को NOC नहीं दी जाएगी।

पाकिस्तान क्रिकेट कैलेंडर का पीरियड अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक काफी व्यस्त है जिसमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 9 मुकाबले हैं और अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025। इन तीनों ही खिलाड़ियों की जरूरत आने वाले मुकाबलों पर होगी। इस पूरे पीरियड में पाकिस्तान को 9 टेस्ट 14 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेलने है।’

पाकिस्तान ने अपने व्यस्त शेड्यूल की घोषणा कर दी है

बता दें, पाकिस्तान ने अपने व्यस्त शेड्यूल की घोषणा कर दी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच के टूर्नामेंट को होस्ट करेगा। यह वनडे त्रिकोणीय सीरीज होगी। यही नहीं पाकिस्तान इस पूरे पीरियड में ऑस्ट्रेलिया, जिंबॉब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2014 में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बन पाई थी। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने को देखेगी और यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भी जीतना चाहेगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान ही करेगा। पिछले काफी समय से बाबर आजम की कप्तानी के भी जमकर आलोचना हो रही है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अगर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी फिर से सौंपी जाती है तो इस बार उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी भी अच्छी करनी बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...