Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 5, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Mumbai Team Irani Cup 2024, Virat Kohli, Jemimah Rodrigues, Harmanpreet Kaur, Rinku Singh (Photo Source: X/Twitter)

1. “यह विराट के लिए इंग्लैंड का आखिरी दौरा हो सकता है”- स्टुअर्ट ब्रॉड ने कोहली को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने विराट कोहली को लेकर एक हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। ब्रॉड का मानना है कि 2025 में इंडिया का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली के लिए आखिरी इंग्लैंड दौरा होगा। आपको बता दें कि अगले वर्ष 20 जून से 31 जुलाई के बीच भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी और उस वक्त कोहली 36 की उम्र के रहेंगे।

2. Irani Cup 2024: मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर 16वीं बार जीता खिताब

ईरानी कप का 61वां सीजन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच खेला गया। बता दें कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया यह मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ, लेकिन मुकाबले में मुंबई ने पहली पारी पर बढ़त के आधार पर रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ जीत हासिल की है।

3. आशा शोभना ने महिला T20 विश्व कप में विकेट लेकर की आर्सेनल स्टार Leandro Trossard की नकल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आशा शोभना के ओवर में न्यूजीलैंड की खिलाड़ी जॉर्जिया प्लिमर ने एक गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट कनेक्ट नहीं हो पाया और वह स्मृति मंधाना को कैच थमा बैठीं। जैसे ही कैच पूरा हुआ, टीवी स्क्रीन पर दिखा कि शोभना ने अपने विकेट का जश्न मनाया, जो कि लोकप्रिय आर्सेनल क्लब के फुटबॉलर लिएंड्रो ट्रॉसार्ड से जुड़ा था।

4. “हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं”, अंपायर के डेड बॉल वाले फैसले पर बोली जेमिमा रोड्रिग्ज

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेमिमा ने कहा कि, जब अंपायर ने दीप्ति को कैप दी थी तब मैं वहां पर नहीं थी। मेरे कहने का मतलब है कि न्यूजीलैंड की प्लेयर्स को यकीन था कि वो 2 रन है और अमेलिया केर ने ऐसा ही दिखाया भी। हमें लगा कि हमने उन्हें रन आउट कर दिया। अमेलिया खुद बाहर जाने के लिए चल दी थी क्योंकि उन्हें पता था कि वह आउट हैं। इसके बाद अंपायर के फैसले को मानना हमारे लिए थोड़ा कठिन जरूर था, लेकिन ये सब चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं, हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं।

5. न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बावजूद जेमिमा रोड्रिग्ज को मिला ये अवॉर्ड, हरमनप्रीत का दिल छू लेने वाला जेस्चर

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने टीम की इस  हार पर अफसोस जताया, लेकिन मैच में शानदार फील्डिंग करने वाले प्लेयर्स की तारीफ भी की। इस दौरान जेमिमा रोड्रिग्स को ड्रेसिंग रूम में फील्डर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

6. Rinku Singh ने बताया God’s Plan टैटू का सीक्रेट, लाइफ चेंजिंग मोमेंट से है उसका कनेक्शन

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में अपने बाएं हाथ पर एक टैटू कराया। उन्होंने टैटू में सूरज के बीच गॉड्स प्लान (God’s Plan) यानी ‘भगवान का प्लान’ लिखवाया है। उनके हाथ पर बने सूरज का भी एक खास मतलब है, उसका आईपीएल में जड़े गए पांच सिक्स से स्पेशल कनेक्शन है।

7. विराट कोहली ने फैन को फोन पर दिया ऑटोग्राफ

हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक फैन के फोन पर ऑटोग्राफ दिया। यह वीडियो क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि कोहली का यह अनोखा अंदाज फैंस के दिलों को छू रहा है।

8. वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की, कई सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया आराम

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इन दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 13 अक्टूबर से हो रही है।

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टी20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस (उपकप्तान), फैबियन एलन, एलिक अथानाजे, आंद्रे फ्लेचर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर।

9. ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: ऐसा लग ही नहीं रहा था कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार थी: अंजुम चोपड़ा

4 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अंजुम चोपड़ा के मुताबिक न्यूजीलैंड ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को पूरी तरह से परेशान कर दिया था। टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस मैच में अपनी पकड़ बना ली थी।

10. अबू धाबी में NBA मैच के दौरान रोहित शर्मा ने Iker Casillas और Abdu Rozik के साथ खिंचाई फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पत्नी रितिका सजदेह के साथ, हाल में ही अबू धाबी के एतिहाद एरिना में हुए NBA में बोस्टन सेलेटिक्स और डेनवर नगट्स के बीच हुए मैच में नजर आए हैं। मुकाबले में सेलेटिक्स ने डेनवर को 107-103 से हराया है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...