Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 30 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 30 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rajat Patidar (Image Credit- Instagram)

1) INDW vs NZW 3rd ODI: मंधाना-हरमन ने आखिरी मैच में मचाया धमाल, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से जीती वनडे सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली है। भारत ने मंगलवार को तीसरे और निर्णायक मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 233 रनों टारगेट दिया, जिसे भारत ने 44.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतकीय और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2025: गिल और राशिद को रिटेन करने की तैयारी में गुजरात टाइटंस, शमी की होगी छुट्टी!

इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंजाइजी गुजरात टाइटंस भारतीय क्रिकेट के एक बहुत बड़े नाम को रिटेन करने का मन बना चुका है। उसके लिस्ट में शुभमन गिल पहली पसंद हैं, जबकि राशिद खान भी रिटेंशन की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा टैलेंटेड साई सुदर्शन को भी फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है। हालांकि, गुजरात के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर यह होगी कि स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी चोट की चिंताओं के कारण रिटेन करने की संभावना नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) BAN vs SA दूसरा टेस्ट: पहले दिन ट्रिस्टन स्टब्स ने बल्ले से मचाया कहर, जड़ा मेडन टेस्ट शतक

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़ा। मंगलवार, 29 अक्टूबर से जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुरू हुए मुकाबले में स्टब्स ने अपनी स्किल का प्रदर्शन किया और दिखाया कि वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भी अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा सकते हैं। ट्रिस्टन स्टब्स ने 198 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। यह उनके करियर का पहला टेस्ट शतक है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ICC Women’s Ranking: दीप्ति शर्मा और सोफी डिवाइन पहुंचीं करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

भारतीय महिल टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में करियर का बेस्ट रैंक हासिल किया है। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी दीप्ति का जलवा कायम है। उन्होंने पहले मैच में 41 रन और एक विकेट हासिल किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह एक स्थान बढ़कर अब चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। जबकि डिवाइन दूसरे मैच में तीन विकेट लेने के बाद ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 9वें से 7वें स्थान पर पहुंच गई हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) मुंबई में क्या वापसी कर पाएगी टीम इंडिया या न्यूजीलैंड होगा हावी ?, जानें पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले कीवी टीम ने बेंगलुरु और पुणे टेस्ट में टीम इंडिया को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में हार से बचने के लिए मेजबान टीम को हरसंभव जीत की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे टेस्ट मैच की पिच पूरी तरह से टर्निंग ट्रैक होने की संभावना नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है इंग्लिश टीम, ECB ने की स्क्वॉड की घोषणा

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इस 3 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च में हो रही है। हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायसन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स (पढ़ें पूरी खबर)

7) जब कोहली मैक्सवेल की इस हरकत से हो गए थे निराश, कर दिया था ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इंस्टाग्राम से ब्लॉक

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भले ही अब अच्छे दोस्त बन गए हो, लेकिन एक समय था जब दोनों के बीच मैदान पर बिल्कुल भी नहीं बनती थी। इस बात का खुलासा खुद ग्लेन मैक्सवेल ने की है। हाल ही में ग्लेन मैक्सवेल की ‘द शोमैन’ नाम की एक किताब प्रकाशित हुई है। इस किताब में उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों के साथ अपने संबंधों के बारे में विस्तार से चर्चा की है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए हर्षित राणा भारतीय टीम में हुए शामिल, कर सकते हैं डेब्यू

हर्षित राणा ने अपने पिछले कुछ प्रदर्शनों से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है और यही कारण है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अब इस कारण से हर्षित रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के आगामी मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दिल्ली बनाम असम मुकाबले में पहली पारी में राणा ने पहले तो पांच विकेट चटकाए, इसके बाद महत्वपूर्ण मौके पर अर्धशतकीय पारी खेली। फिर जब असम बल्लेबाजी करने आई तो दो विकेट और चटकाए। उन्होंने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)

9) 22 गज पर आया Rajat Patidar के बल्ले से तूफान, रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाज ने शतक किया अपने नाम

एक समय घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन कर, Rajat Patidar ने सनसनी मचा दी थी। जिसके बाद हर कोई उनको टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार बल्लेबाज का टैग दे रहा था, साथ ही रजत को भारतीय टीम में मौका भी मिला। लेकिन इस खिलाड़ी के लिए कहानी इंटरनेशनल क्रिकेट में बदल गई और पाटीदार फ्लॉप साबित हुए, दूसरी ओर अब ये खिलाड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) काफी ज्यादा दर्द से जूझ रहे हैं इस समय Riyan Parag, आप खुद देख लो ये नजारा

ये साल Riyan Parag के लिए शानदार रहा है, जहां इस साल उनका टीम इंडिया से डेब्यू हो गया है। वहीं आगे आने वाली सीरीज में भी पराग का खेलना पक्का था, लेकिन चोट ने इस खिलाड़ी के सपनों पर ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में पराग मैदान में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इसी से जुड़ा एक पोस्ट रियान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...