Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 28 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 28 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar (Photo Source: X)

1) Ranji Trophy 2024-25: पारस डोगरा इस शानदार टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। पारस डोगरा रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 26 अक्टूबर को अपने नाम की। यह मैच जम्मू और कश्मीर और सर्विस के बीच में खेला गया। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में पारस डोगरा ने 67 गेंद में 28 रनों की पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

2) BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया में ना देखकर एमएसके प्रसाद भी है काफी निराश

भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया चेतेश्वर पुजारा को काफी मिस करेंगे। एमएसके प्रसाद ने कहा कि, ‘चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ा। उनके पास अनुभव भी है और टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जो मजबूती की जरूरत है वो भी उन्हें पुजारा से मिलती। मुझे लगता है कि अगर उन्हें नीतीश रेड्डी को चुनना ही था तो युवा खिलाड़ी को इंडिया A की ओर से कम से कम एक मैच में जरूर खिलाते।’ (पढ़ें पूरी खबर)

3) मैं हंसता भी हूं तो भी लोग डर जाते हैं: इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ अपने लुक को लेकर साजिद खान ने किया खुलासा

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद साजिद खान से रिपोर्टर ने पूछा कि वो इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी डरा रहे थे। साजिद खान ने इसका जवाब मजाकिया तरीके से दिया। साजिद खान ने कहा कि, ‘मैं किसी को डराता नहीं हूं लेकिन आप लोग ही ऐसा कहते हैं। भगवान ने मुझे ऐसा लुक दिया है कि जब मैं हंसता हूं तो भी लोग डर जाते हैं। मैं ऊपर वाले को शुक्रिया कहना चाहूंगा कि हमने यह सीरीज जीती। ऐसा दबाव बिल्कुल नहीं था। मैं वापसी कर रहा था और कुछ लोग थे जिन्होंने मुझे पूरा सपोर्ट किया।’ (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2025: केएल राहुल के फैंस को लग सकता है तगड़ा झटका, LSG राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल इस धाकड़ ऑलराउंडर के लिए कर सकता है

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी केएल राहुल को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। इस बीच NDTV स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करना चाह रही है लेकिन इस लिस्ट में राहुल का नाम नहीं है। रिपोर्ट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के लिए राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद रिजवान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, तो सलमान अली आगा का भी हुआ प्रमोशन

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि आज 27 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने, लाहौर में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर रिजवान को व्हाइट बाॅल क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है। तो वहीं मोहम्मद रिजवान की लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में मदद के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सलमान अली आगा को उनका डिप्टी बनाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ‘खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे’ न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज हार के बाद बासित अली

टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बासित का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी ओवर काॅन्फिडेंट थे। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- भारत का बांग्लादेश के खिलाफ दो दिन में टेस्ट मैच जीतना और न्यूजीलैंड की श्रीलंका में 2-0 से हार। टीम इंडिया को लगा होगा कि वह न्यूजीलैंड को आसानी से हरा देंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “टी20 वाली मानसिकता से बाहर…”, पुणे टेस्ट में रोहित शर्मा के लिए गए इस फैसले पर भड़के संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, सरफराज खान को निचले क्रम में बल्लेबाजी करवाने और वाशिंगटन सुंदर को उनके ऊपर भेजने का फैसला, क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। यह बहुत ही अजीब है। यह एक ऐसी चीज है जिससे रोहित शर्मा को सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें टी20 माइंडसेट को लेकर ध्यान रखना चाहिए। लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशनल को मैच करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें खिलाड़ियों की क्वालिटी और क्षमता के आधार पर ही आगे बढ़ना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

8) VIDEO: अहमदाबाद में राधा यादव बनी सुपरमैन, हवा में बेहतरीन कैच लपक ब्रूक हालीडे को दिखाया पवेलियन का रास्ता

भारत और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 27 अक्टूबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। दूसरी ओर, इस मुकाबले में भारतीय टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी राधा यादव (Radha Yadav) ने बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि न्यूजीलैंड की पारी के 32वें ओवर में राधा यादव ने ये शानदार कैप लपका। (पढ़ें पूरी खबर)

9) INDW vs NZW: राधा-साइमा ने टक्कर दी जोरदार, टीम इंडिया टाल नहीं पाई हार

कप्तान सोफी डिवाइन के हरफनमौला खेल से न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारत को 76 रन से शिकस्त देकर शानदार वापसी की। डिवाइन ने 86 गेंद में 79 रन की शानदार पारी खेलने के बाद 27 रन पर तीन विकेट भी चटकाए। भारत के लिए राधा यादव ने चार विकेट लेने के बाद 48 रन बनाए लेकिन उनका प्रयास टीम के लिए नाकाफी साबित हुआ। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 259 रन बनाने के बाद भारत की पारी को 47.1ओवर में 183 रन पर समेट कर सीरीज को 1-1 से बराबर किया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) अपने सबसे खास दोस्त के घर पहुंचे Yuvraj Singh, फैन्स को भी याद आ गए पुराने दिन

भले ही Yuvraj Singh को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़े कई साल हो गए हैं, लेकिन आज भी उनको लेकर क्रेज वैसा ही है। साथ ही पुराने समय के फैन्स को युवी के अलावा जहीर खान, आशीष नेहरा, सहवाग और मोहम्मद कैफ सहित कई खिलाड़ियों की पक्की दोस्ती याद है। इसी कड़ी में युवराज सिंह अपने एक ऐसे ही पुराने दोस्त के घक पहुंचे थे, जिसके देख फैन्स का दिन बन गया। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...