Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: अहमदाबाद में राधा यादव बनी सुपरमैन, हवा में बेहतरीन कैच लपक ब्रूक हालीडे को दिखाया पवेलियन का रास्ता

Radha Yadav (Image Credit- Twitter X)

India Women vs New Zealand Women, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 27 अक्टूबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दूसरी ओर, इस मुकाबले में भारतीय टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी राधा यादव (Radha Yadav) ने बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि न्यूजीलैंड की पारी के 32वें ओवर में राधा यादव ने ये शानदार कैप लपका।

आज के मैच में डेब्यू कर रही प्रिया मिश्रा द्वारा फेंके गए इस ओवर की तीसरी गेंद पर, स्ट्राइक पर मौजूद ब्रूक हालीडे (8) लाॅन्ग ऑफ की ओर एक शाॅट खेलना चाहती थीं, लेकिन गेंद हवा में चली गई। इस दौरान मिड ऑफ की ओर फील्ड कर रही राधा यादव तेजी से दौड़ते और हवा में रहते हुए एक बेहतरीन कैच लपकती है। जैसे ही राधा ने ये कैच लपका, तो इस कैच की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें राधा यादव द्वारा पकड़े गए इस शानदार कैच की वीडियो

RADHA YADAV WITH A STUNNER. 🤯pic.twitter.com/CuvFs7nAc3

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 27, 2024

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने खबर लिखे जाने तक 38 ओवर बाद चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सोफी डिवाइन 44* और मैडी ग्रीन 14* रन बनाकर मौजूद हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा राॅड्रिग्स, तेजल हसनबिस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी, सायमा ठाकुर, प्रिया मिश्रा।

न्यूजीलैंड की महिला टीम: सूजी बेट्स, जाॅर्जिया प्लिमर, लाॅरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हालीडे, मैडी ग्रीन, इसाबले गेज (विकेटकीपर), जेस कर, ली ताहूहू, एडन कार्सन, फ्रान जोंस।

আরো ताजा खबर

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...