Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 27, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 27 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma, Aakash Chopra, Babar Azam, David Warner & Allu Arjun (Photo Source: X)

1. NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम मैनेजमेंट का सख्त फैसला, दिवाली के दिन भी प्रैक्टिस करेंगे विराट-रोहित

IND vs NZ के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से खेला जाना है। इस मैच से पहले दो दिन भारत के ट्रेनिंग सेशन होंगे, जिसमें हर खिलाड़ी का होना जरूरी है। किसी भी खिलाड़ी को यह ट्रेनिंग सेशन छोड़ने की इजाजत नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी दीवाली के दिन आराम नहीं मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

2. सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर का पुराना Video हुआ वायरल, की थी रवि शास्त्री की बुराई, अब पूर्व कोच ने किया सपोर्ट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 69 साल के बाद अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। वहीं कमेंट्री करते हुए रवि शास्त्री अब गौतम गंभीर के सपोर्ट में सामने आए हैं। शास्त्री ने जो गंभीर को लेकर बयान दिया है उसके बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ जिसमें गंभीर रवि शास्त्री की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3. “भारत रातों-रात खराब टीम नहीं सकती”- रोहित शर्मा के सपोर्ट में बोले कीवी कप्तान लैथम

शनिवार, 26 अक्टूबर को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम रोहित शर्मा के सपोर्ट में सामने आए हैं। मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में लैथम ने कहा कि भारत रातों-रात खराब टीम नहीं बन गया। न्यूजीलैंड ने पुणे में भारत को 113 रनों से हराकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। हार के साथ, भारत पर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का खतरा मंडरा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IND vs NZ: पुणे टेस्ट में हार के बाद रोहित, कोहली परिवार के साथ रहने के लिए मुंबई रवाना हुए: रिपोर्ट्स

खबर आ रही है कि पुणे टेस्ट मैच के तीन दिनों के भीतर ही खत्म होने के चलते, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली व केएल राहुल अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए मुंबई पहले ही रवाना हो गए हैं। बाकी भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य जल्द ही भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई पहुंचेंगे। वानखेड़े मुकाबले के लिए फिर से इकट्ठा होने से पहले खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक भी दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. भारत का WTC क्वालिफिकेशन सिनेरियो अब थोड़ा मुश्किल दिख रहा है: आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने हाल में ही, भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का कहना है कि यह अब थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार के बाद, भारत की WTC राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। भारत को अपने आगामी छह टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 में जीत हासिल करनी है, जबकि एक मैच ड्राॅ हो सकता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि इनमें से 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. शुभमन गिल को स्पष्ट रूप से स्पिनरों को खेलने का अनुभव नहीं है: संजय मांजरेकर

भारत की पुणे टेस्ट मैच में हार के बाद, संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- जब यशस्वी और शुभमन साथ में बल्लेबाजी में जा रहे थे, तो मुझे लगा कि कोई सरप्राइज होगा। शुभमन गिल को स्पष्ट रूप से स्पिनरों का अनुभव नहीं है। जो बल्लेबाज सहजता से अपने फुटवर्क से काम कर सकता है, वह स्पष्ट रूप से दबाव में होता है, जब वह टर्निंग पिचों पर स्पिनरों को खेलता है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. PCB Central Contract: बोर्ड ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, बाबर आजम को इस कैटेगरी में मिली जगह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2024-25 सत्र के लिए मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने 25 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है और ये 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे।

A- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान
B- नसीम शाह, शान मसूद, शाहीन शाह अफरीदी
C- अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नोमान अली, सईम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शादाब खान
D- आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मुहम्मद इरफान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और उस्मान खान (पढ़ें पूरी खबर)

8. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जन ने खास अंदाज में डेविड वॉर्नर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर 27 अक्टूबर 2024 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जन ने वॉर्नर के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें विश कर उनका दिन बना दिया है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी लगाई है। अल्लू अर्जन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “मेरे भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं (Many Many happy returns of the day to my brother)” (पढ़ें पूरी खबर)

9. Rohit Sharma का Unseen Video आया सामने, पुणे टेस्ट हारने के बाद पूरी तरह टूट चुके थे हिटमैन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद काफी मायुश और दुखी नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में वह सिर झुकाकर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वहां मौजूद फैंस को रोहित को इस हाल में देख अच्छा नहीं लगा और स्टैंड्स से ही उनका हौसलाअफजाई करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

10. टीम इंडिया को दिन में तारे दिखाने के बाद, New Zealand के Prime Minister ने भी इंस्टा स्टोरी की शेयर

New Zealand टीम ने इतिहास रचते हुए टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में मात दी है, जिसके बाद कीवी टीम का जश्न देखने लायक था। इस दौरान हर खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ उछल-कूद कर रहा था, दूसरी ओर अब न्यूजीलैंड के Prime Minister भी इस जीत से काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने टीम के लिए खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है। टीम की तस्वीर के साथ PM ने लिखा-मशहूर और ऐतिहासिक सीरीज जीत पर बधाई। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...