Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: पुणे टेस्ट में हार के बाद रोहित, कोहली परिवार के साथ रहने के लिए मुंबई रवाना हुए: रिपोर्ट्स 

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं पुणे में हुए टेस्ट मैच में 113 रनों से जीत हासिल कर न्यूजीलैंड ने, भारत का घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला तोड़ दिया है।

साल 2012 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय क्रिकेट टीम को किसी घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं सीरीज के पहले दो मैच होने के बाद, अब तीसरा मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भले ही टीम इंडिया ने सीरीज गंवा दी हो, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की नजरिए से यह मैच भारत के लिए अहम होने वाला है।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि पुणे टेस्ट मैच के तीन दिनों के भीतर ही खत्म होने के चलते, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली व केएल राहुल अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए मुंबई पहले ही रवाना हो गए हैं।

बाकी भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य जल्द ही भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई पहुंचेंगे। वानखेड़े मुकाबले के लिए फिर से इकट्ठा होने से पहले खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक भी दिया गया है।

रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए कोई ऑप्शनल ट्रेनिंग नहीं

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स की माने तो टीम से करीब से जुड़े एक सोर्स ने कहा- टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को 30 और 31 अक्टूबर को दो दिनों की प्रैक्टिस के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा है। यह अनिवार्य है और कोई भी इसे छोड़ नहीं सकता है।

हालांकि, बीते समय में रहा है कि मैच से पहले होने वाली ट्रेनिंग में सीनियर खिलाड़ियों को ऑप्शनल ट्रेनिंग का विकल्प दिया जाता था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच हारने के बाद, टीम के हर एक खिलाड़ी को 1 नवंबर से पहले 30 और 31 अक्टूबर को वानखेड़े में होने वाले प्रैक्टिस सेशन में उपलब्ध रहना होगा।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...