Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 23 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 23 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Team India (Image Credit-Instagram)

1) ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इन दो ऑलराउंडर्स को मिल सकता है मौका, हार्दिक पांड्या रेस से बाहर!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आगामी ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए दो अन्य ऑलराउंडर्स को टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है, जिसमें से एक के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है, जबकि एक ऑलराउंडर इंटरनेशनल क्रिकेट में बिल्कुल नया है। युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टीम में चुने जा सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) श्रेयस अय्यर ने चोटिल होने की खबरों को बताया गलत, कहा- न्यूज पब्लिश करने से पहले ‘होम वर्क कर लें’

टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, जिन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शतक बनाया था, उन्होंने कंधे की चोट के कारण अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अनुपलब्ध होने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उड़ रही रिपोर्ट्स को ख़ारिज करते हुए कहा कि, कुछ भी खबर चलाने से पहले ‘कुछ होमवर्क’ कर लें। बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर को कंधे की चोट के कारण मुंबई के अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उपलब्ध नहीं माना गया था।  (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2025: KL Rahul को रिलीज कर सकती है LSG, स्ट्राइक रेट बनी फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का कारण

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और किनको रिलीज करने वाली है, ये सवाल इस वक्त सभी फैंस के मन में आ रहा है। इस बीच फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेंशन को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है। रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ड्राफ्ट से पिक गए केएल राहुल को लखनऊ की फ्रेंचाइजी रिलीज करने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में मिचेल सैंटनर को न्यूजीलैंड टीम की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा

बेहतरीन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, मिचेल सैंटनर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इस समय न्यूजीलैंड टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 9 नवंबर से होगी। इस सीरीज में पहले दो टी20 मैच दांबुला में खेले जाएंगे।

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IND vs NZ: आकाश दीप को जब भी मौका मिला है उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है: आकाश चोपड़ा ने दूसरे टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज और आकाश दीप में किसी एक को चुनने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि आकाश दीप को जब भी मौका दिया गया है उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है जबकि सिराज का हालिया प्रदर्शन उच्च स्तरीय का नहीं रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) “वो फिट हैं, वो कल विकेटकीपिंग करेंगे”- पंत की फिटनेस पर हेड कोच गंभीर ने दी बड़ी अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय फैंस ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं। फैंस इस वक्त यही जानना चाहते हैं कि क्या पंत दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं या नहीं। इसको लेकर गौतम गंभीर ने अपडेट दी है। उन्‍होंने कहा कि, “वो बिल्कुल ठीक हैं, वो कल विकेटकीपिंग करेंगे।” (पढ़ें पूरी खबर)

7) IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन से नाखुश है मनोज तिवारी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने क्रिकबज को बताया कि, ‘कभी-कभी मैं फैसले नहीं समझ पाता हूं। सामान्य ज्ञान की कमी लगती है। कोच, कप्तान क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं यह मेरी समझ से बाहर है। मुझे लगता है कि जब भी कोई नया कोच या कप्तान आता है तो वह कुछ साबित करने की कोशिश करते हैं और इस तरह के फैसले लेते हैं।’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) अपने खास दोस्त के साथ Yuzvendra Chahal ने करवाया फोटोशूट, स्पिनर नजर आया काफी खुश

स्पिन गेंदबाज Yuzvendra Chahal सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां आए दिन वो कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में चहल ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जो फैन्स को हद से ज्यादा पसंद आ रहा है और साथ ही चहल के इस पोस्ट पर फैन्स प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं Hardik Pandya, आपने नहीं देखा क्या उनका ये क्यूट पोस्ट?

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya ने  हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जहां पांड्या की इस तस्वीर में उनके साथ 2 क्यूट बच्चे भी नजर आ रहे हैं। साथ ही ये तस्वीर कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई थी और फैन्स ने भी इस पोस्ट पर बहुत प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Shikhar Dhawan की ये नई Reel देख, आपकी हंसी आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगी

जब भी इंस्टा रील्स की बात होती है, तो Shikhar Dhawan का नाम सबसे पहले फैन्स के दिमाग में आता है। जहां गब्बर अपनी रील वीडियो के लिए फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं, इसी कड़ी में धवन ने इस बार भी कमाल की रील वीडियो पोस्ट की है और इस वीडियो को देख फैन्स की हंसी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...