Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन से नाखुश है मनोज तिवारी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन से नाखुश है मनोज तिवारी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और इसी वजह से न्यूजीलैंड ने इस मैच को अपने नाम किया। मैच खत्म होने के बाद पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठाया है।

उनके मुताबिक टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में महत्वपूर्ण फैसले नहीं लिए और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मनोज तिवारी ने क्रिकबज को बताया कि, ‘कभी-कभी मैं फैसले नहीं समझ पाता हूं। सामान्य ज्ञान की कमी लगती है। कोच, कप्तान क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं यह मेरी समझ से बाहर है। मुझे लगता है कि जब भी कोई नया कोच या कप्तान आता है तो वह कुछ साबित करने की कोशिश करते हैं और इस तरह के फैसले लेते हैं।’

यहाँ देखे:- IND vs NZ Dream11 Prediction, 2nd Test: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, दूसरे टेस्ट मैच के लिए

मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्यों रविचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया ने सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया: मनोज तिवारी

पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने इस चीज पर भी सवाल उठाया है कि आखिर क्यों अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं उनको न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी नहीं दी गई। बता दें कि, न्यूज़ीलैंड को पहला टेस्ट जीतने के लिए 107 रनों की जरूरत थी। रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने तब आए जब न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे और अनुभवी खिलाड़ी ने दूसरी पारी में सिर्फ दो ही ओवर फेके।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि, ‘मुझे यह बात पता थी कि किसी स्पिनर को कम ओवर मिलेंगे लेकिन मैंने यह नहीं सोचा था कि वो अश्विन होंगे। रविचंद्रन अश्विन ने 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट झटके हैं और जब आप 107 रन डिफेंड कर रहे होते हैं तो आपको जसप्रीत बुमराह के साथ एक आक्रामक गेंदबाज की जरूरत होती है। अच्छे कप्तान भी गलती करते हैं क्योंकि आपके दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है। यहां पर कोच की बहुत जरूरत होती है लेकिन मुझे नहीं पता कि यहां क्यों यह गलती हुई कि अश्विन को गेंदबाजी नहीं दी गई।

एक और बात जो हैरान कर देने वाली थी वो यह कि आकाश दीप को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया। अच्छे कप्तान भी गलती करते हैं क्योंकि उनके दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है। फिलहाल टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी करनी होगी और कोच और कप्तान दोनों को कई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे।’

আরো ताजा खबर

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...