Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 14 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 14 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND W vs AUS W (Pic Source-X)

1) Womens T20 World Cup, 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करीबी मुकाबले में 9 रनों से हराया

ICC Womens T20 World Cup, 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के यूएई में जारी 9वें सीजन का 18वां मैच आज 13 अक्टूबर, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रनों से हरा दिया है। इस हार के बाद भारतीय महिला टीम जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IND vs BAN: ऐसा लग रहा था कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजों की बेज्जती कर रहे थे: टी20 सीरीज को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया। इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीता। इस टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया। उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीन मैच में 222.64 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) BGT 2024-25: भारत सीरीज शुरू होने से पहले भारत ए के खिलाफ पर्थ में खेलेगी एक प्रैक्टिस मैच, पढ़ें बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल नवंबर में पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) 2024-25 टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इन दिनों तैयारी करते हुए नजर आ रही है। दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुख्य दौरा शुरू होने से पहले, भारत ए के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेलती हुई नजर आएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

4) रेणुका सिंह ठाकुर की करिश्माई गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बिखरा

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मस्ट विन मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की पारी का तीसरा ओवर लेकर आई रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले शानदार सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को आउट किया। रेणुका की गेंदबाजी पर बेथ मूनी का कैच राधा यादव ने शानदार तरीके से पकड़ा। बेथ मूनी सिर्फ दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। यही नहीं अगली ही गेंद में रेणुका सिंह ठाकुर ने Georgia Wareham को एलबीडब्ल्यू किया। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2025: महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मुंबई इंडियंस कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है, जबकि पारस म्हाम्ब्रे की भी मुंबई फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि, पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कोचिंग मार्क बाउचर कर रहे थे। हालांकि, मार्क बाउचर की कोचिंग में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)

6) LLC 2024: एलिमिनेटर मुकाबले में टोयम हैदराबाद ने इंडिया कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के जारी तीसरे सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 13 अक्टूबर, रविवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में टोयम हैदराबाद और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में हैदराबाद ने कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर, दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब उसका सामना दूसरे क्वालिफायर में इसी मैदान पर 14 अक्टूबर को कोणार्क सूर्यास ओडिशा से होने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) PAK vs ENG: ‘भारत ने कोहली को उनके कठिन समय के दौरान बेंच नहीं किया’ बाबर आजम को लेकर फखर जमान

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए टीम को घोषणा की है। लेकिन मैनेजमेंट ने इस टीम से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम सहित कुछ खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला किया है। पीसीबी के इस फैसले को कई क्रिकेट फैंस सही, तो कुछ फैंस गलत मान रहे हैं। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने बड़ा बयान दिया है। जमान ने अपनी बात को मजबूती देने के लिए कहा है कि भारत ने विराट कोहली को कठिन दौर में कभी भी बेंच पर नहीं बिठाया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) अरे! क्या टीम इंडिया के साथ फिर जुड़ गए हैं Rahul Dravid, ये वीडियो देख होश उड़ जाएंगे आपके

जब तक Rahul Dravid टीम इंडिया के हेड कोच रहे थे, तब तक टीम इंडिया ने कई बड़े टूर्नामेंट और सीरीज अपने नाम की थी। वहीं राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था, जिसके बाद द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल का अंत हो गया था। वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपको पुराने दिन याद आ जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) मैच के बाद Suryakumar Yadav बने Reporter, साथी संजू पर कर दी सवालों की बारिश

Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में भी हरा दिया, वहीं इस सीरीज के आखिरी मैच में संजू ने शानदार शतक जड़ा था। जिसे लेकर एक वीडियो में कप्तान SKY ने संजू से उनकी पारी को लेकर खास बात की और इस दौरान दोनों के बीच हंसी-मजाक भी देखने को मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

10) फिल्मी हीरो भी फेल हैं Virat Kohli के आगे, काफी स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला इस बल्लेबाज का

एक बार फिर से Virat Kohli मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं, जहांं वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस टेस्ट सीरीज का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है, उससे पहले विराट का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में फिर से कोहली का सुपर कूल लुक नजर आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...