Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 12 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma (Image Credit-Instagram)

1) NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, बुमराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के टीम का ऐलान किया। मेंस सेलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है।

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

2) “मैं फिजियो को यही बोल रहा था टाइम लगाते रहो और टाइम बर्बाद….”- पंत ने बताई T20WC 2024 फाइनल में अपनी इंजरी की कहानी

सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि किस तरह उन्होंने इंजरी का बहाना बनाया था। पंत ने कहा कि, अचानक से मोमेंटम शिफ्ट हो गया था। 2-3 ओवर में काफी ज्यादा रन आ गए थे। मैं सोचने लगा कि ऐसा मोमेंट कब आएगा कि आप वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहे हो। मैं फिजियो को यही बोल रहा था टाइम लगाते रहो और टाइम बर्बाद करते रहो। उन्होंने पूछा कि घुटना ठीक है।

3) Hong Kong Sixes टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इस प्लेयर को बनाया गया कप्तान

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2024 टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। 12 अक्टूबर को इसका ऐलान किया गया कि उथप्पा 1 से 3 नवंबर तक होने वाले सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट में केदार जाधव, मनोज तिवारी और स्टुअर्ट बिन्नी सहित पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर्स की टीम का नेतृत्व करेंगे।

रॉबिन उथप्पा (कप्तान), केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज़ नदीम, भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर)

4) रोहित की गैरमौजूदगी में कौन होगा भारत का टेस्ट कप्तान?? BCCI ने दे दिए संकेत

हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें ये कहा गया था कि, वो आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती एक या दो मैच मिस कर सकते हैं। निजी कारणों के चलते हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले दो मैच मिस कर सकते हैं। इसकी जानकारी रोहित ने बीसीसीआई को दे दी है।

5) T20 World Cup Semi Final Scenario: भारतीय टीम कैसे पहुंच सकती है टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, जानिए पूरा समीकरण

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच जीतना होगा। अगर टीम ऐसा करने में कामयाब रहती है तो उनके 6 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी बढ़ जाएगी। हालांकि अगर न्यूजीलैंड भी बचे दोनों मैच जीतता है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे और फिर मामला नेट रन रेट पर आकर रुक जाएगा।

6) BGT 2024: टीम इंडिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों को अपने संसाधनों का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना होगा: पैट कमिंस

पैट कमिंस ने द सिडनी मार्निंग हेराल्ड पर बात करते हुए कहा कि, ‘हमनें अपने घर में इंडिया के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज खेली है और उसमें भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछली सीरीज का अंतिम टेस्ट गाबा में खेला गया था और यह काफी रोमांचक मुकाबला हुआ था। यह मैच आखिरी सेशन तक गया था। इस चीज को हम लोग अपने दिमाग में जरूर रखना चाहेंगे। यह काफी लंबी सीरीज होने वाली है और अंतिम मैच तक चीजें काफी चुनौतीपूर्ण होगी। हमें अपने संसाधनों का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा।’

7) कमेंटेटर ने नेपाली क्रिकेटर के खिलाफ की नस्लीय टिप्पणी, क्रिकेट कनाडा ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी सभी लोगों से माफी

8 अक्टूबर को काठमांडू में नेपाल और कनाडा की हाई-परफार्मेंस टीम के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान एक क्रिकेट कमेंटेटर ने नेपाली खिलाड़ी को लेकर कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया जिसको सुन सभी लोग हैरान रह गए। इसी मामले को लेकर क्रिकेट कनाडा ने आज यानी 12 अक्टूबर को नेपाल के लोगों से और साथ ही राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए माफी मांगी है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक कॉमेंटेटर ने नेपाली लहजे के साथ हिंदी बोलने की कोशिश की और क्रिकेटर को सुरक्षा गार्ड का जिक्र करते हुए बोला ‘ओह साहब जी’।

8) अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं Rohit Sharma, टेंशन फ्री अंदाज में कर रहे हैं टेस्ट सीरीज की तैयारी

जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसके जरिए कप्तान Rohit Sharma के अलावा बल्लेबाज विराट-पंत और तेज गेंदबाज बुमराह की 22 गज पर वापसी होगी। दूसरी ओर इस टेस्ट सीरीज के लिए हिटमैन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जहां वो फिटनेस के अलावा बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया था और अब उनकी इंस्टा पर कुछ नई तस्वीरें भी पोस्ट की गई है।

9) इस बार तो हद कर दी MS Dhoni ने, अपने नए लुक से भौकाल मचा दिया भौकाल

क्रिकेट की दुनिया में MS Dhoni ने अपने खेल के अलावा खुद के स्टाइलिश अंदाज से भी छाप छोड़ी है, आज भी धोनी का स्वैग और उनका हेयर स्टाइल फैन्स को हद से ज्यादा पसंद आता है। वहीं समय-समय पर माही की नए हेयरकट में तस्वीरें सामने आ जाती हैं और इस बार भी उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

10) जन्मदिन के मौके पर हद से ज्यादा इमोशनल हो गए Hardik Pandya, इंस्टा पर बताई मन की बात

हाल ही में टीम इंंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya का जन्मदिन था, जहां इस खास मौके पर उनके लिए साथी खिलाड़ियों के अलावा फैन्स और MI टीम ने खास पोस्ट शेयर किए थे। वहीं अब खुद पांड्या ने कुछ अपनी तस्वीरें शेयर की है, वहीं इन तस्वीरों से ज्यादा उनका कैप्शन फैन्स के बीच काफी वायरल हो रहा है।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...