Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 02 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 02 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India (Image Credit- Instagram)

1) BGT 2024-25: “कोहली और रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं, लेकिन यह दो खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह” : हरभजन सिंह 

हरभजन सिंह से हाल ही में पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह, टी20 क्रिकेट में कौन से दो खिलाड़ी ले सकते हैं। इस पर उन्होंने अपना बयान देने हुए बताया कि Rohit Sharma और Virat Kohli जैसे बड़े प्लेयर की जगह लेना आसान नहीं है। उसके बाद उन्होंने कहा कि, हम यशस्वी जायसवाल को भविष्य में रोहित शर्मा की जगह सलामी बल्लेबाज के रूप में देख सकते हैं, और रियान पराग संभावित रूप से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह बने नंबर एक गेंदबाज, विराट कोहली की हुई टॉप 10 में वापसी

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिर से नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। वो 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर हैं। उन्होंने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है, जो 869 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की टॉप-10 में वापसी हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) BGT से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी फिर हुए चोटिल, 6-8 सप्ताह तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

Mohammed Shami Injury: टीम इंडिया के फैंस पिछले कई महीने से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी वापसी से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने निकल कर आ रही है। शमी की टीम इंडिया में बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी से वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ऐसा बताया जा रहा है कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैब के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IND vs BAN टेस्ट सीरीज में भारत की जीत के बाद, आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। तो वहीं इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का बड़ा बयान सामने आया है। आकाश का कहना है कि इस सीरीज में बुमराह का गेंदबाजी करना खास तौर पर याद रखा जाएगा, क्योंकि उन्होंने चार पारियों में मुशफिकुर रहीम जैसे अनुभवी खिलाड़ी का विकेट हासिल किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IND vs BAN: आकाश चोपड़ा ने कानपुर टेस्ट की जीत को कहा ‘ऐतिहासिक’, रोहित शर्मा की कप्तानी की भी प्रशंसा की

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘दूसरा कारण जिसकी वजह से यह सीरीज सभी को याद रहेगी की इतिहास बन चुका है। आप लोग कहेंगे कि इसमें कौनसी बड़ी बात है कि हम लोगों ने बांग्लादेश को हरा दिया जबकि उन्होंने उससे पहले पाकिस्तान को हराया था। आप इंडिया को नहीं हरा सकते हैं क्योंकि अभी तक कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) Irani Cup 2024: शतक से चूके अजिंक्य रहाणे, 97 रन बनाकर हुए आउट, खटखटाया वापसी का दरवाजा

इस वक्त लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के लिए खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुंबई की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे संकटमोचक की तरह खड़े रहे। उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस रेड बॉल मैच में 97 रनों की पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “हम शायद अनकैप्ड नियम धोनी के लिए इस्तेमाल ही नहीं करें”- CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बयान

काशी विश्वनाथन ने कहा कि, ‘हम अभी इस स्टेज पर कुछ कह नहीं सकते हैं। हो सकता है धोनी के लिए हम इस नियम का इस्तेमाल ही नहीं करें। इसको लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी तक इस पर हमने चर्चा ही नहीं की है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘धोनी अमेरिका में थे, और अभी तक हमारी इसको लेकर कोई बातचीत ही नहीं हुई है। अब इस सप्ताह मैं ट्रैवल कर रहा हूं। तो हो सकता है आने वाले सप्ताह में कुछ बातचीत हो। तो इसको लेकर तब कुछ क्लैरिटी आ सकती है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) Rohit Sharma के लिए उनकी टीम ही है सब कुछ, अपने खिलाड़ियों के लिए खास पोस्ट किया शेयर

पूरी टीम इंडिया और कप्तान Rohit Sharma बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद उत्साह से लबरेज नजर आए, साथ ही इस दौरान हिटमैन की कप्तानी की जमकर तारीफ हुई। वहीं सीरीज जीतने के बाद कप्तान रोहित ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपनी खुशी दिखाई है जीत के बाद। (पढ़ें पूरी खबर)

9) ‘कप्तान’ Suryakumar Yadav खूब टशन दिखा रहे हैं, नए लुक के साथ उतरेंगे इस बार मैदान में

Suryakumar Yadav एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं, जहां वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले SKY पूरी टशनबाजी दिखा रहे हैं, साथ ही उन्होंने सीरीज के लिए नया लुक भी लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Team India के ड्रेसिंग रूम में फिर लगा मेला, इस बार मेडल के मामले में दो खिलाड़ियों ने किया ‘खेला’

टेस्ट में एक बार फिर से Team India ने अपना बेस्ट दिया है, जहां रोहित की सेना ने बांग्लादेश के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट में जीत की कहानी लिखी है और 2-0 से सीरीज अपने नाम की। इस दौरान टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग भी शानदार रही, जिसके लिए इस बार 2 खिलाड़ियों को खास मेडल दिए गए। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...