Skip to main content

ताजा खबर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेविड वार्नर अपने परिवार को दे रहे हैं पूरा टाइम, बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की डांस की वीडियो

David Warner With His Daughters (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटियों के साथ डांस की एक वीडियो को साझा किया है। बता दें, डेविड वार्नर हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आए हैं। उन्हें लगातार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस की वीडियो को साझा करते हुए देखा गया है।

उन्होंने अपनी बेटी Indi Rae और Ivy Mae के साथ की एक और डांस की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा की और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘यह एक बार फिर से वापसी कर चुके है।’

यह रही वीडियो:

हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऑस्ट्रेलिया टीम में डेविड वार्नर भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा था और वो सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस अनुभवी खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात की जाए तो डेविड वार्नर ने 7 पारी में 29.66 के औसत से 178 रन बनाए थे। उन्होंने यह रन 139 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। भले ही डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए वो ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। अनुभवी बल्लेबाज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा नहीं जाएगा। भले ही अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से डेविड वार्नर ने संन्यास ले लिया है लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलते हुए देखा जाएगा। अनुभवी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर 18995 रन बनाए हैं जिसमें 49 शतक और 98 अर्धशतक है।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...