Skip to main content

ताजा खबर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे डेविड वार्नर को रिकी पोंटिंग ने साझा किया भावनात्मक संदेश

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे डेविड वार्नर को रिकी पोंटिंग ने साझा किया भावनात्मक संदेश

David Warner. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने जा रहे हैं। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की दौड़ से ऑस्ट्रेलिया बाहर हो चुकी है।

डेविड वार्नर ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेला था जबकि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में खेला था। अनुभवी बल्लेबाज ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद वो संन्यास ले लेंगे। उनके संन्यास को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपना पक्ष रखा है।

रिकी पोंटिंग ने डेविड वार्नर को Tribute दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की काफी खुशी है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने साथ में ऑस्ट्रेलिया और इंडियन प्रीमियर लीग में ड्रेसिंग रूम शेयर किया।

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी को बताया कि, ‘मैंने उनके कंधों पर अपना हाथ रखा था। मेरी सिर्फ यही बात हुई थी कि अपने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। हमें पता था कि इन गर्मियों में डेविड टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि तीनों ही प्रारूपों में डेविड वॉर्नर की कमी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को जरूर खेलेगी।’

भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे डेविड वार्नर

बता दें, भारत के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मैच में डेविड वार्नर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बने थे लेकिन टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना पाई और भारत ने 24 रनों से मैच अपने नाम किया।

अब इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 27 जून को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल भी इसी तारीख को भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...