Skip to main content

ताजा खबर

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने मलेशिया पर दर्ज की 139 रनों से बड़ी जीत, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

Sri Lanka Women U19 (Image Credit- Twitter X)

ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025: इन दिनों महिला क्रिकेट जगत में अंडर-19 वर्ल्ड कप जारी है। तो वहीं, जारी टूर्नामेंट का 7वां मैच श्रीलंका और मलेशिया अंडर-19 महिला टीमों के बीच खेला गया।

दोनों ही टीमों का यह टूर्नामेंट में पहला मैच था, जबकि मलेशिया की अंडर-19 महिला टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही थी। लेकिन इस मुकाबले में श्रीलंका ने मलेशिया के खिलाफ 139 रनों से बड़ी जीत हासिल कर, टूर्नामेंट की शानदार तरीके से शुरूआत की है। मुकाबले में श्रीलंकाई महिला टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को सिर्फ 23 रनों पर ही समेट दिया।

श्रीलंका बनाम मलेशिया अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

काॅला लंपुर के Bayuemas Oval मैदान पर खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो मलेशिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 162 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम के लिए Dahami Sanethma ने 55 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी ने 30 और हिरुनी हंसिका ने 28 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर, मलेशिया टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो Siti Nazwah को 2 और सुबिका मनीवनन, नुर डानिया सुयादा, मर्शया किस्तीना अबदुल्लाह और नुर इस्मा डानिया को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब मलेशिया अंडर-19 महिला टीम श्रीलंका टीम से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 14.1 ओवरों में सिर्फ 23 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 139 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

यह अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी महिला टीम का सबसे कम रनों का टीम स्कोर भी था। मुकाबले में मलेशिया का कोई खिलाड़ी डबल डिजिट स्कोर में नहीं पहुंच सका, जबकि 6 खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर आउट हुए।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...