Skip to main content

ताजा खबर

अंग्रेजी धुन पर Chris Gayle ने लगाए Shikhar Dhawan के साथ ठुमके, देखने लायक था ये नजारा

Chris Gayle And Shikhar Dhawan (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज Shikhar Dhawan को इंस्टा रील्स बनाना काफी पसंद है, एक तरह से इस खिलाड़ी को इंस्टा पर वीडियो पोस्ट करने का चस्का लगा हुआ है। इसी कड़ी में गब्बर ने अपनी एक नई रील वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके साथ क्रिकेट की दुनिया का एक दिग्गज ठुमके लगाता हुआ नजर आ रहा है।

LLC में फ्लॉप रही Shikhar Dhawan की कप्तानी वाली टीम

दिनेश कार्तिक के अलावा बल्लेबाज Shikhar Dhawan भी पहली बार Legend League Cricket खेल रहे हैं इस साल, जहां वो गुजरात टीम के कप्तान हैं। लेकिन धवन की कप्तानी में गुजरात टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा है, इस टीम के खाते में लगातार हार आई है। गुजरात टीम ने अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 1 में जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है, तो एक मैच बेनतीजा रहा है।

Shikhar Dhawan के इशारों पर नाचे Chris Gayle

*Shikhar Dhawan की नई इंस्टा रील वीडियो आ रही है फैन्स को काफी ज्यादा पसंद।
*जहां अपनी नई रील वीडियो में Chris Gayle के साथ डांस कर रहे हैं शिखर धवन।
*दोनों दिग्गज इस रील में अंग्रेजी गाने पर अतरंगी डांस मूव करते हुए नजर आ रहे हैं।
*साथ ही गब्बर ने कैप्शन में लिखा- Desi munda te Jamaican style da combo!

Gayle ने कुछ इस तरह किया Shikhar Dhawan के साथ डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

माता रानी के दर्शन करने पहुंचे थे शिखर धवन

जी हां, हाल ही में धवन वैष्णो देवी मंदिर गए थे दर्शन करने के लिए, इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ गया था। इसी से जुड़ा एक पोस्ट गब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- सारे बोलो, जय माता दी। वैसे इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था और ये वनडे मुकाबला उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उसके बाद धवन की टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई, ऐसे में उनको घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ गया था।

शिखर के इस पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...