Skip to main content

ताजा खबर

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं महिला क्रिकेट में 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथी खिलाड़ी 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)
Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान व बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आज 28 दिसंबर, रविवार को इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली दुनिया की चौथी और भारत की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना ने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच के दौरान कर दिखाया।

मंधाना को इस मैच की शुरुआत से पहले इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मात्र 27 रनों की जरूरत थी। इस मैच से पहले तक उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 279 मैचों में 9,972 रन बनाए थे।

इस उपलब्धि के साथ, वह मिताली राज (10,868 रन), सूजी बेट्स (10,652) और शार्लेट एडवर्ड्स (10,273) जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। मंधाना अब मिताली राज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

भारत ने श्रीलंका को दिया 222 रनों का लक्ष्य

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर कुल 221 रन बनाए हैं।

इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (80) और शेफाली वर्मा (79) ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। तो वहीं, अंत में विकेटकीपर रिचा घोष ने 16 गेंदों में चार चौके व तीन छक्कों की मदद से 40* रनों की तूफानी नाबाद पारी खेली, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 16* रन बनाकर नाबाद रहीं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या श्रीलंकाई टीम भारतीय टीम से मिले इस मजबूत लक्ष्य का सकुशलतापूर्वक पीछा कर पाती है या नहीं? भारत पहले ही टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...

KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs DC: top 10 memes (image via X) केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार...