Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 05 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 05 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Image Credit- Instagram)

1) अगर आपके पास उससे बेहतर कोई और खिलाड़ी है तो उसे लाए: बाबर आजम को सलमान बट ने किया जमकर सपोर्ट

सलमान बट ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘आखिर क्यों सब लोग मुझसे यह पूछ रहे हैं कि मैं बाबर आजम को क्यों सपोर्ट कर रहा हूं? क्या उन्होंने 500 रन मेरे सपोर्ट की वजह से बनाए हैं या फिर मैंने लोगों से उनके लिए वोट मांगा है। पिछले 4 सालों में बाबर पाकिस्तान के सबसे अच्छे बल्लेबाज रहे हैं और इसमें कोई शक नहीं है। पाकिस्तान टीम ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलती है और व्हाइट बॉल क्रिकेट में वो हमेशा टॉप 3 में रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) टेस्ट क्रिकेट में खुद अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए शुभमन गिल, बेहतरीन बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने कहा कि, ‘टेस्ट क्रिकेट में मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया हूं। लेकिन अब हमें न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 10 टेस्ट खेलने हैं। मेरी उम्मीदें और भी ज्यादा है।’ बेहतरीन बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मैंने स्पिनर्स के खिलाफ अपने डिफेंस पर थोड़ा ज्यादा काम किया था। टर्निंग ट्रैक पर स्पिन को खेलना इतना आसान नहीं होता है और आपको और भी डिफेंसिव क्रिकेट खेलने होता है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) “भारत का हेड कोच बनना चुनौतीपूर्ण नहीं है…”, वीरेंद्र सहवाग ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान…?

वीरेंद्र सहवाग ने अमर उजाला को दिए गए इंटरव्यू पर बात करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि यह कोई चुनौतीपूर्ण रोल है, क्योंकि इसमें अन्य प्रोफेशनल भी शामिल हैं। टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता है और खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता है। गंभीर के आने से खिलाड़ियों को स्पष्टता मिलेगी। यह एक अतिरिक्त लाभ होगा। गंभीर के लिए चुनौतियां कम और खिलाड़ियों के लिए अधिक होंगी, क्योंकि अब उन्हें लगेगा कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी या WTC फाइनल या वर्ल्ड कप जीतना है। लेकिन निश्चित रूप से, गंभीर उन सभी की मदद करने के लिए मौजूद हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की, जोश हल डेब्यू करने के लिए तैयार

इंग्लैंड ने 6 सितंबर से कैनिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इस प्लेइंग XI में इंग्लैंड ने युवा तेज गेंदबाज जोश हल को शामिल किया है। वो इंग्लैंड की ओर से तीसरे टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

डेन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश हुल, ओली स्टोन, शोएब बशीर

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...