Skip to main content

ताजा खबर

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 7 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डिकाॅक (112* रनों) की शानदार पारी के दम पर 195 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब ने इसे बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते महज 16.3 ओवरों में हासिल कर लिया। पंजाब के लिए विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह 80* और श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की कप्तानी पारी खेली।

2. IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की टीम में खलील अहमद को कर सकतें हैं रिप्लेस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह टीम के लिए मुश्किल समय है क्योंकि टूर्नामेंट अब अपने अहम चरण में पहुंच रहा है।

खलील ने पिछले कुछ सीजन में CSK के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 17 विकेट लेकर टीम को कई मौकों पर मजबूती दी थी। खासतौर पर एक लेफ्ट-आर्म पेसर के रूप में उनकी भूमिका अहम थी, जिसकी कमी अब टीम को महसूस होगी। 1. चेतन सकारिया, 2. राजवर्धन हंगरगेकर, 3. आकाश मधवाल

3. IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि यह युवा खिलाड़ी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का चेहरा बन सकता है। ललित मोदी ने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का आत्मविश्वास और संयम बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने पहली बार सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि कोई 14 साल का खिलाड़ी इतनी शानदार बल्लेबाजी कर सकता है।

4. ‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

भारत के 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मुन्नाफ पटेल ने शोएब अख्तर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि एशियाई परिस्थितियों में 15 साल तक लगातार 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करना आसान नहीं है। मुन्नाफ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अख्तर “पागल आदमी” हैं, क्योंकि ऐसा कारनामा कोई सामान्य खिलाड़ी नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी बताया कि अख्तर के घुटने पूरी तरह खराब हो चुके थे और उन्हें मैच खेलने के लिए इंजेक्शन तक लेने पड़ते थे। यहां तक कि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें ठीक से चलने में 4-6 साल लग गए।

5. IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान रोहित की चोट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहित अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पांड्या ने संकेत दिया कि रोहित सिर्फ एक मैच ही नहीं, बल्कि कुछ और मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीम जल्दबाजी में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और रोहित को पूरी तरह फिट होने का समय दिया जाएगा।

6. MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के उपकप्तान शशांक सिंह को मैदान पर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़ा। पावरप्ले के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर यह घटना हुई। बल्लेबाज नमन धीर ने मिड-ऑफ की ओर शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश की।

इसी दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने तेजी से गेंद उठाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। अय्यर का थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा और गेंद पिच पर अजीब तरीके से उछल गई। यह गेंद सीधे शशांक सिंह के सिर पर जा लगी, जो उस समय स्क्वायर लेग की तरफ बैकअप कर रहे थे। चोट लगते ही शशांक तुरंत असहज दिखे और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

7. IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

GT vs KKR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान पांच बार की चैंपियन टीम गुजरात टाइटन्स ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स भी 1 बार मैच जीतने में सफल रही है।

मैच खेले  5
गुजरात टाइटन्स ने जीते 3
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 1
टाई/नो रिजल्ट 1
सबसे पहला मैच  23 अप्रैल, 2022 (गुजरात टाइटन्स ने जीता)
हालिया मैच  21 अप्रैल, 2025 (गुजरात टाइटन्स ने जीता)

8. IPL 2026: GT vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

GT vs KKR मैच डिटेल्स

मैच  गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 25, आईपीएल 2026
वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
तारीख और समय शुक्रवार, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद: पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच ऐसी है, जहां टॉस जीतने वाले कप्तान आम तौर पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हैं। पिछले सीजन में, अहमदाबाद में खेले गए नौ मैचों में से सात मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते थे। इस सीजन में यहां खेले गए एकमात्र मैच में, राजस्थान रॉयल्स ने भी पहले बल्लेबाजी की थी और छह रनों से मैच जीत लिया था।

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...