Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर ने चोटिल होने की खबरों को बताया गलत, कहा- न्यूज पब्लिश करने से पहले ‘होम वर्क कर लें’

श्रेयस अय्यर ने चोटिल होने की खबरों को बताया गलत, कहा- न्यूज पब्लिश करने से पहले ‘होम वर्क कर लें’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, जिन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शतक बनाया था, उन्होंने कंधे की चोट के कारण अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अनुपलब्ध होने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उड़ रही रिपोर्ट्स को ख़ारिज करते हुए कहा कि, कुछ भी खबर चलाने से पहले ‘कुछ होमवर्क’ कर लें।

बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर को कंधे की चोट के कारण मुंबई के अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उपलब्ध नहीं माना गया था। मुंबई को अपना अगला मुकाबला 26 नवंबर से त्रिपुरा के खिलाफ खेलना है। एलीट ग्रुप ए में मुंबई एक जीत और एक हार के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। मुंबई को अपने ओपनिंग मैच में बड़ौदा के खिलाफ 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

श्रेयस अय्यर ने चोटिल होने की खबर को बताया पूरी तरह से गलत

कंधे की चोट को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर श्रेयस अय्यर ने खुद ही बड़ा खुलासा किया है। श्रेयस अय्यर ने ऐसी ही एक खबर पर जवाब देते हुए सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘कोई भी न्यूज पब्लिश करने से पहले चलिए कुछ होमवर्क कर लेते हैं।’

क्रिकबज की खबर में दावा किया गया था कि, टीम इंडिया में वापसी करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहे श्रेयस अय्यर की उम्मीदों को झटका लगा है। बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से खबर में कहा गया कि, अय्यर को कम से कम एक सप्ताह आराम करना होगा और वह त्रिपुरा के खिलाफ मुंबई के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

महाराष्ट्र के खिलाफ सेंचुरी के बाद अय्यर ने कहा था, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग बाहर क्या सोचते हैं, लेकिन मैं अपने शरीर की सुनता हूं। मुझे पता है कि पिछले कुछ सालों से मैं क्या कुछ कर रहा हूं और उसके हिसाब से मैं फैसला लूंगा, उम्मीद करता हूं कि मेरी टीम मुझे इसमें सपोर्ट देगी।’ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने भी एक वेबसाइट को यह कनफर्म किया था कि वह मुंबई के साथ अगरतला नहीं गए हैं, जहां त्रिपुरा बनाम मुंबई अगला रणजी मैच नहीं खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं प्रशांत वीर? जो बन गया आईपीएल ऑक्शन में सीएसके द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा प्लेयर

Prashant Veer (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में भारतीय घरेलू क्रिकेट से एक नया सितारा सामने आया, जिसका नाम है प्रशांत वीर। मंगलवार शाम अबू धाबी में...

IPL 2026: कौन हैं कार्तिक शर्मा? CSK के 14.20 करोड़ के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में जाने सब कुछ

IPL 2026: Kartik Sharma (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले नीलामी में युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 19 साल के...

आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल ऑक्शन में हर साल खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल की।...

IPL 2026 Auction: मथीशा पथिराना बने IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी! KKR ने 18 करोड़ में खरीदा

IPL 2026: Matheesha Pathirana (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिकॉर्ड ₹18 करोड़ में खरीदकर एक बड़ा बयान...