Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2024 को किया अपने नाम, SLC ने $100,000 के इनाम की घोषणा की

श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2024 को किया अपने नाम SLC ने $100000 के इनाम की घोषणा की

Srilanka Women Cricket (Pic Source-X)

आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका टीम ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम किया। श्रीलंका टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसी के साथ श्रीलंका क्रिकेट ने चमारी अट्टापट्टू और टीम के लिए $100,000 के इनाम की घोषणा की है। यह लगभग 83.7 लाख रुपए है। इस बात की घोषणा मैच प्रेजेंटेशन के दौरान की गई। बता दें, श्रीलंका को यह टूर्नामेंट जीतने के लिए $20,000 का प्राइस मनी मिला है।

श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराया

मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना के अलावा रिचा घोष ने 30 रनों का योगदान दिया। शेफाली वर्मा ने 16 रन बनाए जबकि Jemimah Rodrigues ने 29 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका महिला टीम की ओर से कविशा दिलहरी ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और Vishma Gunaratne एक रन बनाकर आउट हो गई। सात रन पर पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और Harshitha Samarawickrama ने दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों ने किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

जहां एक तरफ चमारी अट्टापट्टू ने 43 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की बहुमूल्य पारी खेली वहीं Harshitha Samarawickrama ने 51 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। Kavisha Dilhari ने 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30* रन बनाए। भारतीय महिला टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट झटका।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पहला मैच नहीं होगा आरसीबी और पीबीकेएस के बीच, दोनों टीम अलग-अलग दिन दिखेंगी एक्शन में

RCB and PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत इस बार 28 मार्च 2026 से हो रही है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार ओपनिंग...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने स्टार्ट की प्रैक्टिस, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर एक...

‘वह वकार-वसीम का मिक्स है’ पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने जब रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया, तो उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की...

Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज 

Middle East Conflict (Image Credit- Twitter X) इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।...