

आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत इस बार 28 मार्च 2026 से हो रही है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार ओपनिंग मैच विजेता और उपविजेता टीम के बीच देखने को नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ही टीमें अपने पहले मैच में किसी टीम के खिलाफ मैच खेलते हुई नजर आ सकती हैं।
लेकिन चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स टूर्नामेंट के शुरू होने के पहले दो दिन में एक्शन में नजर आएंगी। क्रिकबज की रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो आईपीएल 2026 का पहला मैच सदर्न डार्बी में आरसीबी और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित हो सकता है। तो वहीं, पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 29 मार्च को होम ग्राउंड मुल्लांपुर में एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस के खइलाफ खेलती हुई दिख सकती है।
इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट की सभी 10 फ्रेंचाइजियों को सूचित किया है कि कप्तानों और कोचों की एक स्पेशल मीटिंग 25 मार्च को मुंबई में होगी। बोर्ड ने बताया कि बैठक का एजेंडा बाद में साझा किया जाएगा।
आगामी सीजन के लिए नियोजित प्रमुख बदलावों पर आमतौर पर इस बैठक में चर्चा की जाती है, जिसमें आईपीएएल के नए नियम और मैच प्रोटोकाॅल इत्यादि शामिल है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को यह भी सूचित किया है कि कप्तानों का फोटोशूट 15 मार्च को नई दिल्ली में होगा।
12 मार्च को जारी हो सकता है आईपीएल का शेड्यूल
दूसरी ओर, देश में मई महीने में कई राज्यों के चुनाव के चलते आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की काउंसिल दो फेज में आईपीएल 2026 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। तो वहीं, हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि बीसीसीआई 12 मार्च को पहले 20 मैचों के शेड्यूल की घोषणा करने पर विचार कर रहा है।
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने स्टार्ट की प्रैक्टिस, देखें वायरल वीडियो
‘वह वकार-वसीम का मिक्स है’ पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ
Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज
11 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

