Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की जीत पर वसीम अकरम का बड़ा बयान आया सामने, कहा- जीत का स्वाद..

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की जीत पर वसीम अकरम का बड़ा बयान आया सामने, कहा- जीत का स्वाद..

Wasim Akram (Image Credit- Twitter X)

West Indies tour of Pakistan, 2025: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत के साथ खत्म हुआ।

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को शानदार गेंदबाजी के दम पर 127 रनों से हराया है। दूसरी ओर, इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) का टीम की जीत पर बड़ा बयान सामने आया है।

Wasim Akram ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद, वसीम अकरम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अकरम ने लिखा-

मुल्तान में पाकिस्तान की क्लिनिकल और आश्वस्त करने वाली जीत देखना अद्भुत है। यह देखकर अच्छा लगता है कि वे घरेलू परिस्थितियों का भरपूर उपयोग करते हैं। यदि यह जीत का फार्मूला है, तो यह काम कर रहा है। मुझे यकीन है कि यह जीत न केवल टीम को बल्कि प्रशंसकों और पूरे देश को जबरदस्त आत्मविश्वास देगी। जीत का स्वाद चखें!

देखें वसीम अकरम की यह सोशल मीडिया पोस्ट

खैर, इस सीरीज के बारे में आपको बताएं तो सीरीज का आखिरी और दूसरा मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पर 25 जनवरी, शनिवार से खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी की इस मैच में कैरेबियाई टीम इनफाॅर्म पाकिस्तान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

हालांकि, अगर वेस्टइंडीज को इस मैच में अच्छा करना है, तो उसे स्पिन क्वीलिटी को पैना करने पर ध्यान देना होगा। वहीं, नौमान अली और साजिद खान की स्पिन जोड़ी के खिलाफ बहुत ही सावधानी से खेलना होगा। क्योंकि पहले टेस्ट मैच में 20 विकेटों में से 15 तो स्पिन गेंदबाजों ने ली, जिसमें से अकेले साजिद खान की 9 विकेट्स थीं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

IPL 2026: Prize money and award winners list (image via IPL/X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया; आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात...

IPL 2026 RCB vs GT, Final: बेंगलुरु बनाम गुजरात फाइनल के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026 RCB vs GT, Final: top 10 memes (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के ग्रैंड फाइनल में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

IPL 2026 Final: RCB ने GT को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब, कोहली नाबाद लौटे

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई, रविवार को खेला गया। बता दें इस...

रियान पराग चोटिल होकर बाहर, ऋतुराज गायकवाड़ को मिली इंडिया ए टीम में बड़ी जिम्मेदारी

Ruturaj Gaikwad (Image credit Twitter – X) श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान...