

श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है।
पराग को पहले इस दौरे के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया था और वह कप्तान तिलक वर्मा के डिप्टी की भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन चोट के कारण उनके बाहर होने के बाद यह जिम्मेदारी अब गायकवाड़ को सौंप दी गई है।
माना जा रहा है कि पराग को यह चोट आईपीएल 2026 के दौरान लगी थी। टूर्नामेंट के बीच में वह कुछ मुकाबलों से बाहर भी रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी करते हुए एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 जैसे अहम मैच खेले। अब उनकी रिकवरी और रिहैब की निगरानी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में की जाएगी।
ऋतुराज गायकवाड़ हाल के महीनों में शानदार लय में नजर आए हैं। भारत की सीनियर वनडे टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक जड़ा था।
रायपुर में खेले गए उस मुकाबले में गायकवाड़ ने केवल 83 गेंदों पर 105 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी, लेकिन उन्होंने चयनकर्ताओं को अपनी प्रतिभा का एक और मजबूत सबूत दिया।
इसी प्रदर्शन के आधार पर अब उन्हें भारत ए टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह दौरा उनके लिए सीनियर टीम में अपनी दावेदारी और मजबूत करने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच
श्रीलंका में होने वाली यह त्रिकोणीय सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, जो सीनियर भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता भविष्य के खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं।
इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हैं। आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज को पहली बार भारत ए टीम में मौका मिला है। उन्होंने आईपीएल में 16 पारियों में 776 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारत ए का अपडेट स्क्वाॅड
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (रुतुराज गायकवाड़), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय
RCB vs GT: KP की शानदार गेंदबाजी के सामने गच्चा खा गए जोस बटलर, जितेश ने उड़ाए स्टंप, देखें वीडियो
IPL 2026 Final: जानें RCB बनाम GT फाइनल मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं फिल साल्ट?
बाबर आजम का ऐतिहासिक कमाल: SENA देशों के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने
ENG vs NZ 2026: न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले टीम से जुड़े आईपीएल में चोटिल हुए मिचेल सेंटनर 

