Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और RCB की कप्तानी को लेकर श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

VIrat Kohli and Kris Srikkanth (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) टीम मैनेजमेंट ने बड़ा बदलाव करते हुए टीम की कप्तानी युवा रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी है। वह टीम में फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे, जो अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

हालांकि, कुछ फैंस को लगता था कि टीम की कप्तानी विराट कोहली को मिलनी चाहिए थी। इसको लेकर आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि कोहली कप्तानी को लेकर इच्छुक हैं। लेकिन अब 36 वर्षीय कोहली टीम की ओर से आगामी आईपीएल सीजन में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, आरसीबी के इस फैसले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य क्रिस श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत का कहना है कि शायद बल्लेबाजी में अधिक ध्यान देने की वजह से कोहली ने कप्तानी न करने का फैसला किया है।

विराट कोहली को लेकर श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल Cheeky Cheeka पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से श्रीकांत ने कहा- मुझे लगता है कि विराट ने कप्तानी के लिए ना कह दिया होगा। उन्होंने कहा होगा कि मैं बैटिंग पर फोकस करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ये सब विराट कोहली से सलाह करके हुआ होगा।

श्रीकांत ने आगे कहा- रजत पाटीदार एक अच्छा विकल्प हैं। वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि उन्हें बहुत अधिक उम्मीदें नहीं होंगी। जब हमने 2007 में धोनी को टी20 विश्व कप का कप्तान नियुक्त किया, तो उनसे और टीम से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं थीं।

यह कुछ-कुछ वैसा ही है। एक कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार से उम्मीदें ज्यादा नहीं हैं। वह अपने फैसले खुद लेगा। लेकिन वह विराट कोहली सलाह जरूर लेंगे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...