Skip to main content

ताजा खबर

विजय हजारे ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने दिखाया अपना दम, Fifer लेकर मुंबई के बल्लेबाजी लाइनअप को किया पूरी तरह से तहस-नहस

विजय हजारे ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने दिखाया अपना दम, Fifer लेकर मुंबई के बल्लेबाजी लाइनअप को किया पूरी तरह से तहस-नहस

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में पंजाब और मुंबई के बीच अहमदाबाद में महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए। पंजाब की ओर से इस मैच में अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके।

अर्शदीप सिंह ने मुंबई के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। बता दें कि, अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट हासिल किया। अर्शदीप सिंह ने लगातार विकेट लेकर मुंबई के बल्लेबाजी लाइनअप को बैकफुट पर ला खड़ा किया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट झटके।

मुंबई की ओर से पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अथर्व अंकोलेकर ने 66 रन बनाए जबकि सूर्यांश शेगड़े ने 44 रनों का योगदान दिया। Shardul Thakur ने 43 रनों की पारी खेली जबकि Royston Dias ने 18* रन बनाए।

पंजाब को मैच जीतने के लिए 249 रन की जरूरत है

अर्शदीप सिंह ने पंजाब की ओर से अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। अर्शदीप सिंह के अलावा कप्तान अभिषेक शर्मा ने 10 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट झटके। पंजाब को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 249 रन बनाने होंगे।

भले ही टीम के पास कई धाकड़ बल्लेबाज हैं लेकिन मुंबई के गेंदबाजी लाइनअप को हल्के में लेना पंजाब के लिए सही बात नहीं होगी। विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब ने अभी तक तीन मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है। मुंबई ने भी टीम मैच में दो में जीत दर्ज की है। जहां एक तरफ मुंबई 8 अंकों के साथ ग्रुप सी में दूसरे पायदान पर है वहीं दूसरी और पंजाब के भी 8 अंक है लेकिन उनका नेट रन रेट मुंबई से थोड़ा नीचे है। पंजाब ग्रुप सी की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...

‘मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हर्षित राणा’ मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर उठाए सवाल

Harshit Rana Manoj Tiwary (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सीखते हुए खेलने’ की नीति पर सवाल...

T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Azharuddin (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड...

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...