Skip to main content

ताजा खबर

‘वह एक चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं’ रविचंद्रन अश्विन द्वारा संन्यास की घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस

‘वह एक चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं’ रविचंद्रन अश्विन द्वारा संन्यास की घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आज 18 दिसंबर, 2024 को जारी BGT सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद, क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। करीब 14 साल चले लंबे अपने क्रिकेट करियर में अश्विन ने 750 इंटरनेशनल विकेट हासिल किए।

तो वहीं अश्विन को इस शानदार क्रिकेट करियर के लिए साथी क्रिकेटर्स और पूर्व खिलाड़ियों द्वारा जमकर बधाई दी जा रही है। तो वहीं अब इस क्रम में नया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज व कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का जुड़ गया है। कमिंस का कहना है कि अश्विन एक चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं।

गौरतलब है कि जब अश्विन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा, तो उनकी उम्र 38 साल थी। फिलहाल, वह खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में गेंदबाजी में पांचवीं और ऑलराउंडर श्रेणी में तीसरी पोजिशन पर काबिज थे।

अश्विन के रिटायरमेंट पर पैट कमिंस ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद, पैट कमिंस ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- थोड़ा आश्चर्य की बात है, वह (अश्विन) उनके लिए एक चैंपियन खिलाड़ी रहा है। वह उन महान खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होंने पिछले 10 से अधिक वर्षों में बहुत क्रिकेट खेला। उनका करियर शानदार रहा है और उनके करियर के लिए हमारे चेंज रूम से उन्हें बहुत सम्मान मिला है।

Ravichandran Ashwin के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि जून 2010 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान अनुभवी ऑफ स्पिनर ने टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20 में 72 विकेट अपने नाम किए हैं।

साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद अश्विन आईपीएल खेलना जारी रखेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित...

टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह

Rinku Singh (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश...

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...

IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

IPL 2026 Top 5 players (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20...