Skip to main content

ताजा खबर

यह जीत वर्ल्ड टी20 से भी बढ़कर है: वनडे सीरीज को जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान सोशल मीडिया पर हुआ था जमकर वायरल

यह जीत वर्ल्ड टी20 से भी बढ़कर है: वनडे सीरीज को जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान सोशल मीडिया पर हुआ था जमकर वायरल

Team India (Pic Source-X)

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 को अपने नाम किया था। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल खेलते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2008 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज को भी अपने नाम किया था। इस त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मैच खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि यह जीत टी20 वर्ल्ड कप 2007 की जीत से भी बड़ी है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक 2008 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि, ‘यह जीत वर्ल्ड टी20 से भी बढ़कर है।’

यह रही वीडियो:

टीम इंडिया ने 2008 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 6 विकेट से हराया था। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की ओर से पहले फाइनल में 117* रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की वजह से टीम इंडिया ने 46 ओवर के भीतर 240 रन को चेज कर लिया था। सचिन तेंदुलकर के अलावा रोहित शर्मा ने 66 रन का योगदान दिया था।

दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन में पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोकर 258 रन बनाए। इस मैच में भी सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 91 रन बनाए थे जिसमें सात चौके भी शामिल थे। युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 249 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया की ओर से प्रवीण कुमार ने 46 रन देकर चार विकेट झटके थे जबकि इरफान पठान और एस श्रीसंत ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को भी अपने नाम किया था। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...