Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न टेस्ट में चार छक्के लगाते ही रोहित बन जाएंगे सिक्सर किंग, तोड़ेंगे सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड

Rohit Sharma (Photo Source: X)

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब भारत अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरेगा तो रोहित शर्मा अपने रिकॉर्ड लिस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ना चाहेंगे। भारतीय कप्तान को जारी बीजीटी में रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में एक बड़े माइल स्टोन से केवल तीन बड़े शॉट दूर हैं।

गुरुवार को टॉस हारने के बाद रोहित ने पुष्टि की कि वह मेलबर्न टेस्ट में बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर में वापसी करेंगे. रोहित दूसरे और तीसरे टेस्ट में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी तीन पारियों में सिर्फ 19 रन बना सके और चौथे टेस्ट में अपनी पुरानी बैटिंग पोजीशन में बल्लेबाजी करके अपने फॉर्म में सुधार करना चाहेंगे।

दरअसल, रोहित शर्मा के पास मेलबर्न टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है। रोहित पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग के रिकॉर्ड के तोड़ने के काफी करीब हैं। अगर हिटमैन बॉक्सिंग डे टेस्ट में 4 छक्के जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा के नाम अभी 114 पारियों में 88 छक्के दर्ज हैं जबकि सहवाग ने 180 टेस्ट पारियों में 91 छक्के जड़े थे।

आपको बता दें कि, इस बीच केवल तीन क्रिकेटरों बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 छक्के लगाए हैं। माना जा रहा है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में उनके साथ उस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर इसके लिए उन्हें अपनी फॉर्म में सुधार करने की जरूरत है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज 

वीरेंद्र सहवाग – 180 पारियों में 91 छक्के
रोहित शर्मा – 114 पारियों में 88 छक्के
एमएस धोनी – 144 पारियों में 78 छक्के
रवींद्र जडेजा – 114 पारियों में 69 छक्के
ऋषभ पंत – 71 पारियों में 68 छक्के

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...