Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई इंडियंस को छोड़ने के बाद IPL 2025 में इन 3 फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah. (Photo Source: Surjeet Yadav/IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत जल्द होने वाली है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस टीम की बात की जाए तो आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है और आगामी सीजन में टीम छठवीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस की ओर से आगामी सीजन में अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे। हालांकि सवाल यह उठता है कि अगर जसप्रीत बुमराह आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे तो आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज न कर दे? अगर मुंबई इंडियंस उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर देता है तो जसप्रीत बुमराह को उस सीजन में किसी टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन टीमों के बारे में जिनकी कप्तानी जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कर सकते हैं।

3 teams which Jasprit Bumrah may captain in IPL 2025 (IPL 2025 में इन तीन फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह)

1- चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings (Photo Source: IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में काफी अच्छा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

हालांकि, आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स को भी उनकी जगह किसी ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा जिसके पास कप्तानी का अनुभव हो। जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भारतीय टीम की कप्तानी की हुई है और आईपीएल 2025 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स टीम की भी कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

2- गुजरात टाइटंस

Gujarat Titans vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यही नहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। हालांकि उन्हें फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इंडियन प्रीमियर लीग की आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। शुभमन गिल के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कप्तानी का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है। यही नहीं मोहम्मद शमी भी इस सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

अगर मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह को रिलीज कर देते हैं तो गुजरात टाइटंस उन्हें अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगे और साथ ही उन्हें टीम की कप्तानी भी दे देंगे।

3- पंजाब किंग्स

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी शिखर धवन की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी।

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। पंजाब किंग्स के साथ पिछले कुछ संस्करणों में यह परेशानी जरूर देखने को मिली है कि टीम के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं।

अगर जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर देता है तो उन्हें पंजाब किंग्स इस सीजन में अपनी टीम में शामिल कर सकता है। यही नहीं पंजाब टीम उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी का कप्तान भी नियुक्त कर सकती है। इससे पंजाब टीम का गेंदबाजी लाइनअप भी काफी मजबूत हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X)न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में डरबन...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images)दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X)Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें...

Womens Asia Cup: रिकॉर्ड जीत के साथ भारत पहुंचा फाइनल में, पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

INDW beat BANWमहिला एशिया कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य...