
Firooza Amiri (Image Credit- Twitter X)
साल 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद देश की महिला क्रिकेटर फिरोजा अमीरी (Firooza Amiri) और बेनाफ्शा हाशिमी (Benafsha Hashimi) ने देश छोड़ दिया था, और ऑस्ट्रेलिया सेटल हो गई थीं। यहां पर उन्होंने इस उम्मीद में क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखा, कि एक दिन वह अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए भी खेल सकें।
लेकिन तालिबान सरकार के अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) पर प्रभाव के चलते ऐसा संभव नहीं है। तालिबान सरकार के देश में कुछ ऐसे कानून लागू हैं, जो महिलाओं को खेलने, पढ़ने और काम करने से रोकते हैं।
दूसरी ओर, इस सब के बीच अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटर फिरोजा अमीरी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें वह ना सिर्फ एसीबी से बल्कि अफगानिस्तान पुरुष टीम के खिलाड़ियों से भी मदद की गुहार लगाती हुई नजर आ रही हैं। फिरोजा ने पुरुष टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि वह देश की आवाज हैं और महिलाओं के क्रिकेट खेलने के लिए कुछ करना शुरू करें।
फिरोजा अमीरी ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही फिरोजा अमीरी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- वे (ACB) इस समय दुनिया में अच्छी स्थिति में हैं और अगर वे हमारा समर्थन करना शुरू करते हैं, तो उनका हमारी टीम पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। वे हमारे और सभी महिलाओं के लिए बहुत-बहुत मददगार हो सकते हैं। अगर महिलाएं खेल खेलना शुरू कर सकती हैं, तो महिलाएं पढ़ाई भी शुरू कर सकती हैं। यह एक तरीका हो सकता है।
फिरोजा ने आगे कहा- अगर वे हमारा समर्थन करना शुरू कर दें, तो यह सभी महिलाओं के लिए एक रास्ता होगा। अगर वे यहां से मेरी आवाज सुन सकते हैं, तो अफगानिस्तान की नेशनल टीम के खिलाड़ी, इस समय लड़कियों की आवाज बने। महिलाओं के लिए कुछ करें, आप अफगानिस्तान की आवाज हैं, आप सबसे फेमस लोग हैं। आप लाखों-करोड़ों लड़कियों की आवाज बन सकते हैं।
Exiled Afghanistan Women Cricket Team has asked the men National Cricket Team to support them technically. Firuza the Afghan National Cricket player in exile has announced her support to the Afghan men Bational Cricket Team and @rashidkhan_19 .#IsupportAfghanCricket pic.twitter.com/96hFaTtyrH
— Data Analyst (@Safi00008) January 22, 2025
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज
इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो
T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर
T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

