Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल के घर आया नन्हा मेहमान, वाइफ मेहा ने बेटे को दिया जन्म

(Image Credit- Axar Patel/Instagram)

भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। उनकी वाइफ मेहा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैन्स के बीच यह खुशखबरी साझा की है।

अक्षर पटेल, जो इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है, ने अपने पिता बनने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘वह अभी भी पैर से ऑफ साइड का पता लगा रहा है, लेकिन हम उसे आप सभी से परिचित कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। दुनिया में, भारत के सबसे छोटे, फिर भी सबसे बड़े प्रशंसक और हमारे दिल के सबसे खास टुकड़े Haksh Patel का स्वागत है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Axar Patel (@akshar.patel)

पोस्ट पर फैन्स दे रहे बधाई

अक्षर पटेल के इस पोस्ट पर फैन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसके अलावा साथी खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि अक्टूबर 2024 में अक्षर ने एक वीडियो के जरिए अपनी वाइफ के प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया था।

2023 में अक्षर पटेल और मेहा पटेल की हुई शादी

आपको बता दें कि अक्षर पटेल और मेहा पटेल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने सगाई की। मेहा पटेल पेशे से डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। अक्षर पटेल की बात करें तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

अक्षर पटेल के इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो 14 टेस्ट में उन्होंने 646 रन बनाए हैं, साथ में 55 विकेट चटकाए हैं। वहीं 60 वनडे मैचों में उनके नाम 568 रन और 64 विकेट है। जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 498 रन बनाने के साथ 65 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...