Skip to main content

ताजा खबर

भक्ति भाव में लीन है तिलक वर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

भक्ति भाव में लीन है तिलक वर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Tilak Varma (Photo Source: Instagram)

भारतीय युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में पुडुचेरी को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस बीच, तिलक वर्मा टीम और अपने अच्छे प्रदर्शन की कामना करने के लिए गुजरात के मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचे। तिलक ने भक्ति-भाव में लीन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो सुर्खियां बटोर रही है।

तिलक वर्मा ने कैप्शन में लिखी यह बात

तिलक वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “Rooted in peace🕉️(शांति में निहित)”

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)

विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं मिली अच्छी शुरुआत

तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं मिली। वह नागालैंड और मुंबई के खिलाफ पहले दो मैचों में डक पर आउट हुए। सौराष्ट्र के खिलाफ तीसरे मैच में अच्छी वापसी करते हुए उन्होंने 81 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। लेकिन टीम को मैच नहीं जीता पाए। हैदराबाद को उस मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पुडुचेरी के खिलाफ पिछले मैच में तिलक 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की टीम अगला मुकाबला 31 दिसंबर को कर्नाटक के खिलाफ खेलने वाली है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कैसा रहा तिलक का प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने 7 मैचों की 6 पारियों में 65.40 के औसत, 169.43 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 151 रन रहा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में किया था बड़ा कमाल

टीम इंडिया ने इसी साल नवंबर में चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने 3-1 से सीरीज में जीत दर्ज की थी। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस सीरीज में लगातार दो शतक ठोककर इतिहास रचा था। उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केकेआर के पूर्व स्टार का ये बड़ा रिकाॅर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: एकतरफा मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs NZ 2026, 1st T20I (image via BCCI/X) अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलकर कमाल कर दिया, जिससे भारत ने बुधवार को नागपुर में पांच मैचों की सीरीज के...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले USA के अली खान का बड़ा दावा, पाकिस्तान को फिर चखाएंगे हार का स्वाद

Ali Khan (Image credit Twitter – X) अमेरिका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा दावा...

IPL 2026: RCB और RR के सामने होम ग्राउंड का संकट, बीसीसीआई ने दी डेडलाइन

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दो बड़ी फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR), अपने घरेलू मैदान को लेकर बड़ी...