Skip to main content

ताजा खबर

‘बैटिंग का महाकुंभ’ भारत या इंग्लैंड किस टीम के बल्लेबाज मचाएंगे तबाही? जानिए एक्सपर्ट की राय

‘बैटिंग का महाकुंभ’ भारत या इंग्लैंड किस टीम के बल्लेबाज मचाएंगे तबाही? जानिए एक्सपर्ट की राय

India vs England, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला आज, 22 जनवरी, को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के बीच 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद पहली भिड़ंत होगी, जहां भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इस बार भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है, जो 14 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस सीरीज में केवल कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करेंगे और विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, मैच बनेगा “रन-फेस्ट”

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सीरीज रन-फेस्ट साबित होगी, जिसमें बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाएंगे।

आकाश ने स्टार स्पोर्ट्स के शो “गेम प्लान” पर कहा,

“यह रन-फेस्ट होने वाला है, क्योंकि टी20 फॉर्मेट में वैसे ही बहुत रन बनते हैं। साथ ही, ठंड के कारण शाम के समय ओस गिरने की संभावना है, जिससे गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। ओस के चलते बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। कुल मिलाकर, बल्लेबाजों के लिए यह सीरीज बेहद मजेदार साबित होगी, लेकिन गेंदबाजों को जमकर मार पड़ सकती है।”

दोनों टीमों की बल्लेबाजी है भारी-भरकम

आकाश चोपड़ा ने दोनों टीमों की बल्लेबाजी क्षमता की तुलना करते हुए इसे “हैवी-वेट” टक्कर बताया। उन्होंने कहा कि भारत और इंग्लैंड दोनों के पास दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं।

“यह मुकाबला बल्लेबाजों का है। दोनों टीमें एक जैसी क्रिकेट खेलती हैं। अगर एक टीम छक्का मारेगी, तो दूसरी दो छक्के मार सकती है। अगर पिच बल्लेबाजी के लिए सही रही, तो दोनों टीमें बड़े स्कोर बना सकती हैं। यह एक ऐसा सीरीज होगा, जिसमें हर मैच रोमांचक हो सकता है।”

भारतीय बल्लेबाज बनाम इंग्लैंड की विस्फोटक बैटिंग

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और तिलक वर्मा सीरीज में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे, जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर और फिल सॉल्ट हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

चोपड़ा ने कहा, “दोनों टीमें अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा निर्भर हैं। ऐसे में गेंदबाजों का प्रदर्शन सीरीज में निर्णायक साबित होगा। लेकिन मेरी राय में, इस मुकाबले में खूब रन बनेंगे।”

देखा जाए तो यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बड़े टी20 टूर्नामेंट्स की तैयारी का सुनहरा मौका है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के इरादे और खेल का टेम्पो सेट करेगा।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंडिया बनाम इंग्लैंड के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर

IND vs ENG, T20 World Cup 2026 (image via getty) इंडिया और इंग्लैंड गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।...

IND vs ENG, 2nd Semi-Final: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

IND vs ENG, 2nd Semifinal: 3 players to watch out for (image via getty) भारत और इंग्लैंड 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20...

5 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह जारी आईसीसीटी20 वर्ल्ड...

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...