Skip to main content

ताजा खबर

बेन स्टोक्स ने किया बड़ा खुलासा, एशेज 2025 में जेम्स एंडरसन को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है

James Anderson (Pic Source-X)

12 जुलाई को जेम्स एंडरसन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला। इस मैच को इंग्लैंड ने एक पारी और 114 रनों से अपने नाम किया। इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जेम्स एंडरसन की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में कुल 4 विकेट झटके।

जेम्स एंडरसन के अलावा Gus Atkinson ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट हासिल किए। जेम्स एंडरसन ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन दिग्गज तेज गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मुकाबले के लिए टीम के साथ मेंटर के रूप में ट्रैवल करेंगे। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज 2025 में जेम्स एंडरसन की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया।

डेली मेल के मुताबिक बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘हां, क्यों नहीं इसीलिए हम उनसे कह रहे हैं कि आप हमारे साथ रहे। अगर जेम्स एंडरसन हमारी किसी भी रूप में मदद करना चाहते हैं तो वो कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि तेज गेंदबाजों को उनसे बेहतर कोई समझ पाएगा। मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि यह चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।’

जेम्स एंडरसन ने कहा कि, ‘मैं किसी को यह नहीं समझाऊंगा की कैसे गेंदबाजी करनी है। अगर टीम को मेरी जरूरत होगी तो मैं उनकी मदद हर तरीके से करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैं उनको गेंदबाजी करते हुए देखना चाहूंगा।’

जेम्स एंडरसन का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर हुआ समाप्त

बता दें, जेम्स एंडरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 188 टेस्ट में कुल 704 विकेट झटके। वो पहले तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 700 से ज्यादा विकेट झटके हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जेम्स एंडरसन मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न से पीछे तीसरे स्थान पर है।

जेम्स एंडरसन को उनके बेहतरीन क्रिकेटिंग करियर के लिए क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। तमाम इंग्लिश फैंस जेम्स एंडरसन को टेस्ट क्रिकेट में जरूर मिस करेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 1 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...