Skip to main content

ताजा खबर

बहुत ही कम उम्मीद है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में खेलने की हामी भरेगा: खालिद महमूद

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ खालिद महमूद का मानना है कि भारत आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम को शायद ही उनके देश पाकिस्तान भेजेगा। बता दें, पिछले कुछ समय से राजनीतिक कारण की वजह से भारत ने पाकिस्तान दौरा करने से पूरी तरह से इनकार कर दिया है।

खालिद महमूद का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बात आईसीसी जरूर मानेगा और बाकी एशिया टीम में जैसे श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी पाकिस्तान का दौरा चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए नहीं करेगी अगर भारत ने यहां आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी ज्यादा पैसों का नुकसान होगा।

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक खालिद महमूद ने कहा कि, ‘इसमें बहुत ही कम उम्मीदें हैं कि भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए हामी भरेगा। भारत सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। अगर वो अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजते हैं तो मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी यहां का दौरा करेगी।’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खालिद महमूद ने दी महत्वपूर्ण सलाह

खालिद महमूद ने आगे कहा कि, ‘इस समय ऐसे स्तर में आप यही कर सकते हैं कि बाकी बोर्ड को अपनी ओर लाए। भारत की बात आईसीसी नहीं टालेगा और अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान के लिए Tit-for-Tat योजना बनाना सही नहीं होगा। अगर भारत ऐसा कहता है कि वो पाकिस्तान के बाहर मुकाबले खेलेंगे तो इससे आईसीसी इवेंट अपने देश में होस्ट नहीं किए जाएंगे। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।’

पिछले काफी समय से ऐसा देखने को मिला है कि जो भी मुकाबले आईसीसी इवेंट के पाकिस्तान में आयोजित किए गए हैं उसमें भारत में भाग नहीं लिया है और उन्होंने अपने मुकाबलों के लिए दूसरे वेन्यू की अपील की है। अभी तक ऐसा कहा जा सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे लेकिन भारत ने इस चीज के लिए भी हामी भर दी है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलने पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

আরো ताजा खबर

10 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला भारत-पाक टी20...

SM Trends: 10 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 12वां मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान...

T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला 

IND A vs AUS A 2025: Rajeev Shukla (image via X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर उठा-पटक...

‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

T20 WC 2026, IND vs PAK: Mohsin Naqvi (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट विवाद...