Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान है पूरी तरह से तैयार, स्क्वॉड का किया ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान है पूरी तरह से तैयार स्क्वॉड का किया ऐलान

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

अफगानिस्तान क्रिकेट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी स्पिनर राशिद खान के चोटिल होने की वजह से एकमात्र टेस्ट में हशमतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

बता दें, अफगानिस्तान पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने जा रहा है। उनका प्रदर्शन हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी शानदार रहा था और टीम ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अफगानिस्तान ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। इब्राहिम जादरान और रहमत शाह के साथ Azmatullah Omarzai न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

अफगान टीम ने अभी तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि 6 में टीम को हार मिली है। आपको बता दें कि पिछले तीन टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड को हार झेलनी पड़ी है। बहरहाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट को अफगानिस्तान अपने नाम जरूर करना चाहेगा। भले ही राशिद खान इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके अलावा अफगानिस्तान टीम में कई शानदार स्पिनर्स शामिल किए गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए यह रहा अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs LSG: top 10 memes (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए 23वें मैच में, बेंगलुरु ने लखनऊ को 5...

IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया 

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 23वां मैच खेला गया। बता दें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में...

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...