Skip to main content

ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम के अंदर रोहित भाई काफी Chill रहते हैं: ध्रुव जुरेल

ड्रेसिंग रूम के अंदर रोहित भाई काफी Chill रहते हैं: ध्रुव जुरेल

Dhruv Jurel and Rohit Sharma (Pic Source-X)

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीरीज में सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीता। यही नहीं सीरीज के खत्म होने के बाद उन्हें टेस्ट कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल किया गया।

युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश थे। यही नहीं बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में ध्रुव जुरेल ने रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति रहते है और उन्हें हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए देखा जा सकता है।

ध्रुव जुरेल ने स्पोर्ट्सतक को बताया कि, ‘सच बताऊं तो रोहित भाई काफी Chill रहते हैं। जब भी मैं उनसे बात करता हूं तो लगता ही नहीं कि वो सीनियर क्रिकेटर है और मैं जूनियर खिलाड़ी हूं। वो हमेशा काफी अच्छी तरह से सबसे मुलाकात करते हैं।

चाहे कोई भी खिलाड़ी हो रोहित भाई हमेशा कहते हैं कि कोई भी मदद चाहिए हो आप मेरे पास आ सकते हैं मुझे बिल्कुल भी समस्या नहीं होगी। जब टेस्ट टीम में मेरा नाम शामिल किया गया था तो मैंने उनसे बात की थी। सब चीजें काफी अच्छी थी और मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात थी।’

विराट कोहली की भी युवा खिलाड़ी ने जमकर प्रशंसा की

जुरेल ने विराट कोहली की भी जमकर प्रशंसा की। अनुभवी खिलाड़ी को लेकर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि, ‘मैं हमेशा उनसे सीखने की कोशिश करता हूं क्योंकि वो क्रिकेट के लीजेंड है। मैं जब भी उनसे बात करता हूं तो विराट कोहली का Aura हमेशा नजर आता है।

यही चीज उनके अंदर नजर आती है। विराट भाई ने भारत के लिए 15 सालों तक खेला है और उनका प्रदर्शन हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है। वो सच में कई खिलाड़ियों के लिए आदर्श रहे हैं और मैं भी उनके जैसा ही प्रदर्शन करना चाहता हूं।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 12वां मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान...

T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला 

IND A vs AUS A 2025: Rajeev Shukla (image via X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर उठा-पटक...

‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

T20 WC 2026, IND vs PAK: Mohsin Naqvi (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट विवाद...

10 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर...