Skip to main content

ताजा खबर

ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने किया बड़ा खुलासा, कहा-काश! भारत का यह खिलाड़ी होता ऑस्ट्रेलियाई

ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने किया बड़ा खुलासा कहा-काश भारत का यह खिलाड़ी होता ऑस्ट्रेलियाई

Rishabh Pant (Pic Source-X)

हाल ही में अनुभवी खिलाड़ी मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने एक भारतीय क्रिकेटर को चुना है जो उन्हें लगता है कि काफी हद तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैसे ही हैं। इन दोनों ने ही भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना और साथ ही उन्होंने उनकी क्वालिटी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।

बता दें कि ऋषभ पंत को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो ऋषभ पंत को हमेशा ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने भी भाग लिया हुआ है। मिचेल मार्श ने कहा कि ऋषभ पंत हमेशा ही काफी रिलैक्स मोड में नजर आते हैं और उन्हें जीतना हमेशा से ही काफी पसंद रहा है।

ट्रेविस हेड ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘भारतीय खिलाड़ी जो काफी हद तक ऑस्ट्रेलियाई जैसे हैं वो ऋषभ पंत हैं। जिस तरीके से ऋषभ पंत आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और अपना काम करते हैं उन्हें काफी अच्छा लगता है।’

मिचेल मार्श ने अपना पक्ष रखा और कहा कि, ‘मैं यही चाहता हूं कि काश, ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई होते। पिछले कुछ सालों में उन्हें काफी मुश्किल समय से गुजरना पड़ा है। उन्होंने जबरदस्त वापसी भी की और ऋषभ पंत काफी सकारात्मक इंसान है। वो अभी भी काफी युवा है और उन्हें जीतना पसंद है। पंत के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो हमेशा हंसते रहते हैं और अच्छे मूड में रहते हैं।’

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से 5 मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है जिसमें ऋषभ पंत को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। पिछली बार जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा टेस्ट सीरीज के लिए किया था तब ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चौथे और अंतिम टेस्ट में 89 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी। भारत ने इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 62.40 के औसत से 624 रन बनाए हैं। इस समय टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक जड़ा था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...