Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में GAOT बनने के रास्ते पर हैं ऋषभ पंत: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली

टेस्ट क्रिकेट में GAOT बनने के रास्ते पर हैं ऋषभ पंत: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली

Sourav Ganguly and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट जगत में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर बड़ा बयान दिया है। गांगुली का कहना है कि पंत टेस्ट में GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) बनने की राह पर है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में भयानक कार एक्सीडेंट के बाद, करीब दो साल क्रिकेट से दूर रहने के बाद पंत ने आईपीएल 2024 के जरिए क्रिकेट में वापसी की थी। तो वहीं आईपीएल में कमाल प्रदर्शन करके उन्होंने ना सिर्फ टीम इंडिया में दोबारा जगह बनाई, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी भारतीय टीम की ओर से खेले।

एक्सीडेंट के बाद पंत भारत के लिए वनडे और टी20 में वापसी कर चुके हैं। तो वहीं अब वह 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि हाल में ही बीसीसीआई द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की गई है, जिसमें पंत का नाम मौजूद है।

सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एक इवेंट में ऋषभ पंत ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- मैं ऋषभ पंत को भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक मानता हूं। मुझे आश्चर्य नहीं है कि वह टीम में वापस आ गया है और वह टेस्ट में भारत के लिए खेलना जारी रखेगा।

अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो वह टेस्ट में GOAT खिलाड़ी बन जाएंगे। मेरे लिए, उसे छोटे प्रारूपों में बेहतर होने की जरूरत है। मुझे यकीन है कि उसके पास जो प्रतिभा है, समय के साथ वह सर्वश्रेष्ठ में से एक बन जाएगा।

गौरतलब है कि पंत की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को विदेशों में खासतौर पर कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। अब देखने लायक बात होगी कि टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी पर वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...