Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट और ODI फॉर्मेट में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, ICC जल्द ले सकती है फैसला

टेस्ट और ODI फॉर्मेट में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, ICC जल्द ले सकती है फैसला
ICC WTC Logo (Photo Source: X)

टेस्ट और वनडे फॉर्मेट को बढ़ावा देने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कुछ बदलाव करने पर विचार कर रहा है। इस बदलाव के तहत प्रत्येक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) सीरीज में न्यूनतम तीन टेस्ट होंगे और वनडे में पहले 25 ओवरों के लिए दो गेंदों का उपयोग किया जाएगा और फिर एक ही गेंद से बाकी के 25 ओवर फेंके जाएं। आईसीसी की बोर्ड मीटिंग दुबई में हुई है, जिसने महिला क्रिकेट को लेकर भी बात की गई।

अगर TOI की रिपोर्ट की मानें तो आईसीसी की क्रिकेट कमिटी को बोर्ड मीटिंग में कई सजेशन मिले हैं। इसी वजह से क्रिकेट कमिटी ने सिफारिश की है कि टेस्ट क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए अगली WTC साइकिल में ज्यादा से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट यानी पिंक बॉल टेस्ट मैच आयोजित किए जाएं और टेस्ट सीरीज भी WTC के अंतर्गत कम से कम 3 मैचों की हो।

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज करवाने पर विचार कर रहा है ICC

आईसीसी के सूत्र ने बताया कि, “दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसे कुछ देश ज्यादातर मौकों पर सिर्फ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलते हैं। सिर्फ भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही लंबी टेस्ट सीरीज खेलते हैं। इससे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने में मदद नहीं मिलती और अंकों का वितरण बहुत अनुचित हो जाता है। सिफारिशें ऐसी असमानताओं को मिटाने के उद्देश्य से की गई हैं।”

डे-नाइट टेस्ट का आयोजन इस वक्त सिर्फ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में होता है, लेकिन बीसीसीआई ने दो साल से गुलाबी गेंद से एक भी टेस्ट मैच अपनी धरती पर नहीं खेला है। टीम इंडिया आगामी दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल टेस्ट खेलेगी।

सूत्र ने बताया, “आईसीसी समिति का मानना ​​है कि गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैचों की वजह से स्टेडियम में ज्यादा लोग आते हैं। हाल ही में पाकिस्तान में दर्शकों की संख्या बहुत कम देखी गई। भारत में खेले गए 3 पिंक बॉल टेस्ट मैचों में सामान्य से ज्यादा टिकटें बिकीं। टेस्ट खेलने वाले देशों को ज्यादा पिंक बॉल से खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।”

আরো ताजा खबर

पहली IPL 2008 नीलामी की धोनी वाली गैवल-शीट की तस्वीर वायरल, मैडली ने साझा किया यादगार पल

IPL (image via X) पहला इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन शीट, जिसमें पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी शामिल थे, को 2019 में पूर्व आईपीएल ऑक्शनर रिचर्ड...

IPL 2026: 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा टूर्नामेंट, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को दी जानकारी

IPL 2026 (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन अगले साल गुरुवार, 26 मार्च से रविवार, 31 मई तक ऑर्गनाइज किया जाएगा। यह सोमवार, 15 दिसंबर को अबू...

16 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. Ashes 2025-26: कमिंस और लायन की वापसी; ख्वाजा के लिए अभी भी कोई जगह नहीं उस्मान ख्वाजा को एडिलेड टेस्ट के लिए प्लेइंग...

IPL 2026 मिनी ऑक्शन: 10 टीमें खर्च करेंगी कुल 237.55 करोड़, 77 स्लॉट्स भरने को तैयार!

IPL 2026 mini auction (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा, जिसमें 77 स्लॉट भरे जाने हैं। पूल में कई बड़े...