Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम में हुआ उलटफेर, दो तेज गेंदबाज हुए बाहर

टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम में हुआ उलटफेर, दो तेज गेंदबाज हुए बाहर

SriLanka Team (Photo Source: X)

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई होने वाला है। इस सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंकाई टीम को दोहरा झटका लगा है। टीम के दो स्टार तेज गेंदबाज पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। दुष्मंता चमीरा ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण से पीड़ित होने के कारण भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं अब नुवान तुषारा भी उंगली में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को चमीरा की जगह श्रीलंकाई स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं तुषारा के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। श्रीलंका क्रिकेट ने पिछले मंगलवार को ही भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। हालांकि इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के चयनकर्ता ने बताया कि चमीरा टी-20 और वनडे दोनों सीरीज से चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

दुष्मंता चमीरा को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि

श्रीलंका क्रिकेट ने एक्स पर पुष्टि की कि ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण से पीड़ित चमीरा की जगह फर्नांडो को शामिल किया जाएगा। उन्होंने लिखा “दुष्मंता चमीरा अभी भी ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण से उबर रहे हैं, और इसलिए वह T20I सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। असिथा फर्नांडो चमीरा की जगह टीम में शामिल हुए।”

इस दौरे पर टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित-कोहली और जडेजा के रिटायर होने के बाद श्रीलंका में यह भारत की यह पहला बड़ी सीरीज होगी। दोनों टीमें नए हेड कोच के साथ मैदान पर उतरेंगी। दिग्गज ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या को श्रीलंका के अंतरिम हेड कोच के रूप में नामित किया गया है, वहीं पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का भी हेड कोच बनने के बाद यह टीम इंडिया के साथ पहला दौरा है।

श्रीलंका स्क्वॉड: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना , नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो। (एएनआई)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित...

टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह

Rinku Singh (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश...

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...

IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

IPL 2026 Top 5 players (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20...