Skip to main content

ताजा खबर

जोश हेजलवुड का यही है सपना, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को करारी शिकस्त है देना

जोश हेजलवुड का यही है सपना, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को करारी शिकस्त है देना

Josh Hazlewood (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए काफी इच्छुक हैं। बता दें, ऑस्ट्रेलिया 2014-15 सीरीज के बाद से भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं हरा पाया है। 2020-21 सीजन में ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में काफी अच्छी शुरुआत की थी और पहले टेस्ट को 8 विकेट से अपने नाम किया था।

हालांकि भारतीय टीम ने इस सीरीज में काफी अच्छी वापसी की और इसे 2-1 से अपने नाम किया। उस सीरीज में भारत के ऐसे कई खिलाड़ी थे जो चोटिल हो गए थे। यही नहीं कई अनुभवी खिलाड़ी भी इस सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस सीरीज को अपने नाम किया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए जोश हेजलवुड ने कहा कि, ‘कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट सीरीज में भारत को कभी नहीं हराया है। यह सुनकर काफी हैरानी होती है। अपने घर में हम सीरीज को जीत सकते थे। यही नहीं आगामी सीरीज को हम अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

पिछली सीरीज में हमने एडिलेड में उन्हें 36 रन पर ऑलआउट कर दिया था। लोग कह रहे थे की अंतिम टेस्ट में हम इंडिया B टीम के खिलाफ खेल रहे थे लेकिन वो भी कभी-कभी अपनी बेहतरीन टीम से मजबूत होती है। चाहे कोई भी प्रारूप हो उनकी गहराई सच में अविश्वसनीय है।’

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया इस समय दूसरे पायदान पर है। जोश हेजलवुड ने कहा कि भले ही पिछले सीजन के फाइनल में चोटिल होने की वजह से वो भाग नहीं ले पाए थे लेकिन आगामी सीजन के फाइनल में अनुभवी खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

जोश हेजलवुड ने कहा कि, ‘यह हमेशा बैकग्राउंड में चलते रहता है। हम लोग अंक तालिका में काफी ऊपर है और मुझे पूरा भरोसा है हम इस सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह जरूर बनाएंगे। मेरे लिए यह बेहद जरूरी है क्योंकि पिछली बार इंग्लैंड में मैं फाइनल मैच नहीं खेल पाया था।’

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK 2026: ‘मैं चीजें अलग तरीके से करता’ – विवादास्पद रन आउट पर सलमान अली आगा

BAN vs PAK 2026: Salman was run out in unusual fashion by Mehidy Miraz (image via getty) 12 मार्च, 2026 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के...

IPL 2026: 4 सरप्राइज ओपनर्स जो अपनी टीम्स को दे सकते हैं एक धमाकेदार शुरुआत!

IPL 2026: 4 players who could emerge as surprise openers (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग एक और रोमांचक सीजन के साथ क्रिकेट की दुनिया पर राज करने के लिए...

चैंपियंस ट्राॅफी और T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली से मिली वाॅर्निंग, कहा ‘यहां होगी अग्निपरीक्षा’ 

Gautam Gambhir and Sourav Ganguly (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप...

LPG संकट IPL 2026 के आयोजन पर डालेगा असर? BCCI अधिकारी ने दिया जवाब

Will India’s LPG crisis affect the conduction of the IPL? (image via getty) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में काफी रुकावटें आई हैं। ईरान...